लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः पाकिस्तान सरकार के खोखले दावे

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 1, 2019 05:36 IST

पाकिस्तान के प्रवक्ता झूठा दावा कर रहे हैं कि भारतीय विमानों की बमबारी बेकार हो गई, क्योंकि तीन मिनट में ही उन विमानों को भगा दिया गया. यदि यह सच है तो पाकिस्तान को गुस्सा होने का कोई कारण नहीं है.

Open in App

पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों पर भारतीय हमले के बाद तीन दिन में जो घटनाएं घटी हैं, उनसे हम क्या नतीजा निकालें? पाकिस्तान पर विश्वास करें ? हर घंटे बयान बदले जा रहे हैं, पल्टियां खाई जा रही हैं और पाकिस्तान अपना पलड़ा भारी है, यह बताने की कोशिश कर रहा है.  पाकिस्तानी प्रवक्ता  परस्परविरोधी दावे कर रहे हैं और उनमें फेर-बदल भी कर रहे हैं. 

वास्तव में इमरान खान युद्ध के विरुद्ध हैं तो उन्हें बयानबाजी करने की बजाय सीधे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करनी चाहिए थी. यदि वे वास्तव में आतंकवाद के विरोधी हैं तो उन्हें आतंकवादी अड्डों पर भारतीय हमले का स्वागत करना चाहिए था. फौज के डर से मानों वे स्वागत नहीं कर सकते थे तो उन्हें कम से कम मौन रहना चाहिए था. भारत ने कितना संयम रखा. न तो किसी फौजी अड्डे को अपना निशाना बनाया और न ही उसने एक भी नागरिक को नुकसान पहुंचाया.

पाकिस्तान के प्रवक्ता झूठा दावा कर रहे हैं कि भारतीय विमानों की बमबारी बेकार हो गई, क्योंकि तीन मिनट में ही उन विमानों को भगा दिया गया. यदि यह सच है तो पाकिस्तान को गुस्सा होने का कोई कारण नहीं है.

आज पाकिस्तानी फौज और इमरान, दोनों ने शांति की अपील की है. यह अपील सुनने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन यह सच्ची है, यह दिखाने के लिए भी तो इमरान को कोई ठोस कदम उठाना था. आज के झगड़े की जड़ तो आतंकवादी ही हैं. 

यदि इमरान आतंकवादी सरगनाओं को पकड़कर जेल में डाल देते या उनमें से दो-तीन को भी भारत के हवाले कर देते तो माना जाता कि उनकी पहल में कुछ दम है. उनके साथ कुछ काम की बात हो सकती है. आज सारी दुनिया की नजर में पाकिस्तान गुनाहगार हो गया है. उसकी आर्थिक हालत खस्ता है. यदि दोनों देश युद्ध की आग में कूद गए तो पाकिस्तान को बहुत गहरा नुकसान होगा.  

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना