लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉगः ईरान-यूएस तनाव का वैश्विक असर

By अवधेश कुमार | Updated: June 28, 2019 20:22 IST

ट्रम्प प्रतिबंधों के साथ ईरान की अर्थव्यवस्था को इस अवस्था में पहुंचाना चाहते हैं जहां से वह नाभिकीय मुद्दे पर बातचीत शुरू करने के लिए बाध्य हो जाए. उसके नाभिकीय कार्यक्र म को खत्म कराया जाए.

Open in App
ठळक मुद्देईरान शायद यह मानता है कि हॉर्मूज के द्वारा वह दुनिया को दबाव में ला सकता है. सऊदी अरब  का मानना है कि ईरान ने उसके साथ हॉर्मूज में दूसरे देशों के तेल टैंकरों पर हमले किए हैं

 जैसे ही 20 जून को यह खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है, पूरी दुनिया में आशंका पैदा हो गई. हालांकि यह आदेश एक छोटी सैन्य कार्रवाई का था किंतु इसके परिणाम कुछ भी हो सकते थे. ईरान ने घोषणा की है कि वह भी अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा एवं फारस की खाड़ी खासकर हॉर्मूज जलडमरुमध्य को बंद कर देगा.

रूस की चेतावनी है कि अमेरिका का हमला खतरनाक परिणामों वाला होगा. सऊदी अरब  का मानना है कि ईरान ने उसके साथ हॉर्मूज में दूसरे देशों के तेल टैंकरों पर हमले किए हैं, इसलिए उसको इसकी सजा मिलनी चाहिए. इस तरह देखें तो तत्काल ट्रम्प द्वारा सैन्य कार्रवाई का आदेश वापस लिए जाने से दुनिया ने राहत की सांस ली है, पर यह आदेश स्थायी नहीं है. ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर अब भी विचार कर रहे हैं. 

दरअसल, ट्रम्प प्रतिबंधों के साथ ईरान की अर्थव्यवस्था को इस अवस्था में पहुंचाना चाहते हैं जहां से वह नाभिकीय मुद्दे पर बातचीत शुरू करने के लिए बाध्य हो जाए. उसके नाभिकीय कार्यक्र म को खत्म कराया जाए. जुलाई 2015 में ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस तथा जर्मनी व यूरोपीय संघ के बीच विएना में ईरान नाभिकीय समझौता हुआ था. इस समझौते के तहत ईरान पर नाभिकीय कार्यक्र म बंद करने पर प्रतिबंध हटाने की बात थी.

ट्रम्प ने ईरान पर नाभिकीय कार्यक्रम जारी रखने का आरोप लगाते हुए समझौते से अमेरिका को अलग कर प्रतिबंध फिर से लगा दिया. ईरान को बाध्य करने के लिए प्रतिबंध के साथ वे सैन्य कार्रवाई का माहौल बनाए रखना चाहते हैं. ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की चेतावनी है कि अगर देश की जरूरतों को पूरा नहीं किया जा सकेगा तो ईरान समझौते में अनुमति के स्तर से परे यूरेनियम का भंडार बढ़ाना शुरू कर देगा. ट्रम्प को रूस और चीन जैसे देशों की प्रतिक्रि याओं का भी ध्यान है. वैसे ट्रम्प ने सैन्य कार्रवाई का आदेश वापस लेने के बाद तथा नए प्रतिबंधों की घोषणा से पहले कहा था कि यदि ईरान नाभिकीय हथियार बनाने पर काम बंद कर दे, तब अमेरिका उसका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है. 

ईरान शायद यह मानता है कि हॉर्मूज के द्वारा वह दुनिया को दबाव में ला सकता है. लेकिन इसके परिणामों से भी उसे अवगत होना चाहिए. अमेरिकी प्रतिबंधों से उसकी नाराजगी समझ में आने वाली है. किंतु कोई देश यह कहने को तैयार नहीं है कि समझौते के बावजूद उसने अपने नाभिकीय कार्यक्र म को विराम लगा दिया है. तो इसका प्रमाण उसे देना चाहिए. अगर मामला नहीं सुलझा तो सैन्य कार्रवाई के बाद यह क्या मोड़ लेगा, कहना कठिन है.

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे