लाइव न्यूज़ :

ब्रुनेई का चीन कनेक्ट और भारत से सहयोग की शुरुआत

By शोभना जैन | Updated: September 6, 2024 15:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान हसन अल बोल्किया के साथ शीर्ष स्तरीय वार्ता में कहा कि इस क्षेत्र में नौवहन और क्षेत्र के ऊपर से गुजरने वाले विमानों को निर्बाध रूप से वहां से गुजरने की आजादी होनी चाहिए।

Open in App

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के अहम साझीदार ब्रुनेई देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सप्ताह की संक्षिप्त यात्रा कई मायनों में खासी चर्चा में रही। एशियाई देश ब्रुनेई की यात्रा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। न केवल यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम रही बल्कि ब्रुनेई की सामरिक स्थिति ने यात्रा को और अहम बना दिया।

ब्रुनेई का चीन कनेक्ट एक अहम पहलू है। पिछले कुछ वर्षों से चीन ने ब्रुनेई के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कीं, उसके अनेक नेताओं ने वहां के चक्कर लगाने शुरू किए। खास तौर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की स्थिति देश में मजबूत होते जाने पर यह सब और तेज हो गया।

इसी संदर्भ में पीएम मोदी का ब्रुनेई में दिया गया भाषण गौर करने लायक है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत विकास का समर्थक है, न कि विस्तारवाद का। पीएम मोदी की इस टिप्पणी को दक्षिण चीन महासागर और एशिया प्रशांत क्षेत्र में चीन की निरंतर बढ़ती आक्रामक गतिविधियों की ओर इशारा समझा जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान हसन अल बोल्किया के साथ शीर्ष स्तरीय वार्ता में कहा कि इस क्षेत्र में नौवहन और क्षेत्र के ऊपर से गुजरने वाले विमानों को निर्बाध रूप से वहां से गुजरने की आजादी होनी चाहिए। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जबकि दक्षिण चीन महासागर क्षेत्र में चीन और फिलीपींस कोस्ट गार्ड के जहाजों के बीच वहां एक द्वीप को लेकर टकराव जारी है। 

अहम बात यह है कि दोनों देशों द्वारा रक्षा क्षेत्र सहित समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर देने की सहमति से द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिल सकती है। सामरिक पहलू से अलग हट कर अगर दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों की बात करें तो चीन फिलहाल ब्रुनेई का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है। चीन और ब्रुनेई के बीच 2.6 अरब डॉलर का व्यापार होता है जबकि चीन व भारत के बीच लगभग 28 करोड़ 62 लाख डॉलर का व्यापार होता है।

बहरहाल, चीन जिस तरह से एशिया प्रशांत और दक्षिण पूर्व क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है और आर्थिक निवेश की आड़ में ऋण जाल फैला रहा है, साथ ही अपनी सामरिक ताकत का इस्तेमाल एशिया प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण चीन महासागर क्षेत्र में अपनी आक्रामक गतिविधियों के लिए कर रहा है।

ऐसे मे उम्मीद की जा सकती है कि इस यात्रा और ऐसे अन्य कदमों से भारत और ब्रुनेई, दोनों देशों के बीच आपसी समझबूझ और सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। क्षेत्र में शांति और स्थिरता बढ़ाने में सहायता मिलेगी, साथ ही इस क्षेत्र में भारत अपने सकारात्मक प्रभाव से चीन की आक्रामक गतिविधियों पर कुछ अंकुश लगा सकता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीMinistry of External Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

विश्व अधिक खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल