लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः इटली में ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की नेता जाॉर्जिया मेलोनी के प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना, जीतेंगी सबसे ज्यादा सीटें!

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 27, 2022 16:03 IST

पिछले 77 साल में यूरोप के किसी भी देश में ये उग्रवादी पनप नहीं सके लेकिन अब इटली, जर्मनी, फ्रांस और स्वीडन जैसे देशों में दक्षिणपंथी राजनीति तूल पकड़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसौ साल पहले इटली में फासीवाद का उदय हुआ था। इटली में ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की नेता जाॉर्जिया मेलोनी के प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना है।‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ पार्टी को इटली की जनता काफी महत्व दे रही है।

सौ साल पहले इटली में फासीवाद का उदय हुआ था। इटली के बेनिटो मुसोलिनी के बाद जर्मनी में एडोल्फ हिटलर ने नाजीवाद को पनपाया। इन उग्र राष्ट्रवादी नेताओं के कारण द्वितीय महायुद्ध हुआ। पिछले 77 साल में यूरोप के किसी भी देश में ये उग्रवादी पनप नहीं सके लेकिन अब इटली, जर्मनी, फ्रांस और स्वीडन जैसे देशों में दक्षिणपंथी राजनीति तूल पकड़ती जा रही है। इन पार्टियों के नेता मुसोलिनी और हिटलर की तरह हिंसक और आक्रामक तो नहीं हैं लेकिन इनका उग्रवाद इनके देशों के लिए चिंता का विषय तो बन ही रहा है। ये लोग तख्ता-पलट के जरिये सत्तारूढ़ नहीं हो रहे हैं। लोकप्रिय वोटों से चुने जाकर ये लोग सत्ता के निकट पहुंचते जा रहे हैं।

इटली में ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की नेता जाॉर्जिया मेलोनी के प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी और मत्तेओ साल्विनी की पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। मेलोनी (45) अभी युवा हैं, बर्लुस्कोनी (85) के मुकाबले और जब वे छात्रा थीं तो ‘इटालियन सोशल मूवमेंट’ में काफी सक्रिय रही हैं। यह संगठन मुसोलिनी के समर्थकों ने खड़ा किया था। बाद में मेलोनी सांसद और मंत्री भी बनीं। वे आजकल दावा करती हैं कि वे फासीवादी बिल्कुल नहीं हैं लेकिन किसी जमाने में वे मुसोलिनी की काफी तारीफ किया करती थीं। मारियो द्रागी की पिछली सरकार में कई पार्टियां गठबंधन में शामिल हुई थीं लेकिन मेलोनी की अकेली बड़ी पार्टी थी, जो विपक्ष में बैठी रही थी। इसीलिए अब ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ पार्टी को इटली की जनता काफी महत्व दे रही है। उम्मीद यही की जा रही है कि कल संपन्न हुए आम चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें इसी पार्टी को मिलेंगी। वैसे मेलोनी ने इधर मुसोलिनी की आलोचना भी करनी शुरू कर दी है। 

टॅग्स :इटलीइरोड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

कारोबारटाटा मोटर्स के पास और एक ताज?, इटली की इवेको ग्रुप को 38,240 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?

क्रिकेटइटली ने रचा इतिहास, भारत -श्रीलंका में होने वाले 2026 टी20 विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

विश्वMilan airport horror: विमान इंजन में फंसने से शख्स की मौत, उड़ान संचालन स्थगित, देखिए वीडियो

विश्वVIDEO: अल्बानियाई पीएम ने छाता को रखा एक तरफ रेड कॉरपेट पर घुटनों के बल बैठकर इटली की जॉर्जिया मेलोनी का किया स्वागत

विश्व अधिक खबरें

विश्वतनाव फिर बढ़ने पर थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर हवाई हमले शुरू

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत