लाइव न्यूज़ :

गीता में जब श्रीकृष्ण ने कहा- मुझे मनुष्य समझने की भूल मत करना

By शक्तिनन्दन भारती | Updated: August 30, 2021 14:02 IST

भगवान श्री कृष्ण का पूरा जीवन सीख देने वाला है। उनका जीवन प्रेममय था उन्होंने कभी प्रेम करने का दावा नहीं किया बल्कि वह सदैव प्रेम पूर्ण रहे।

Open in App

योगिराज भगवान श्री कृष्ण का जीवन अद्भुत और अविस्मरणीय है। गीता में एक जगह उन्होंने कहा है कि मुझे मनुष्य समझने की भूल मत करना। यह चराचर का दृश्य और अदृश्य जगत उनकी प्रेरणा से चलायमान है जिसे उन्होंने अपनी योगमाया के एक अंश मात्र से धारण किया हुआ है। 

भगवान श्री कृष्ण का जन्म धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए ही हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण में विरोधों का अद्भुत सामंजस्य था। श्री राम गीता में भगवान श्रीराम ने जहां कर्म मात्र को दोषपूर्ण बताया वहीं भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म का उपदेश दिया।

भगवान श्री कृष्ण ने कर्म के सिद्धांत को ब्रह्म के सिद्धांत के रूप में व्याख्यायित किया। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म के 4 रूप बताए हैं ये हैं- कर्म, अकर्म, विकर्म और निष्काम कर्म। सामान्यतया रोजमर्रा के किए जाने वाले नित्य नैमित्तिक कार्य कर्म की श्रेणी में आते हैं।

अकरणीय या ना किए जाने वाले कर्म, अकर्म की श्रेणी में आते हैं। विशिष्ट प्रकार के कर्म जिनसे व्यक्तित्व का विकास होता है विकर्म कहलाते हैं।

कर्तव्य बोध से केवल कर्म करना कर्म की निष्काम स्थिति है। भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रेममय था उन्होंने कभी प्रेम करने का दावा नहीं किया बल्कि वह सदैव प्रेम पूर्ण रहे। 

भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र को ध्यान में रखते हुए उनके प्रेमियों तथा भक्तों के बीच यह कहावत प्रचलित हो गई जिसमें श्री कृष्ण कहते हैं कि  अपना मान भले टल जाए भक्त का मान न टलते देखा।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णभगवत गीता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग