लाइव न्यूज़ :

गीता जयंती 2022: पलायन नहीं, जूझने की सीख देती है गीता

By गिरीश पंकज | Updated: December 3, 2022 14:50 IST

श्रीमद्भगवद्गीता के बारे में किसी को यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि यह कैसी महान कृति है। इसमें भगवान कृष्ण के मुख से निकले प्रेरक विचार हैं।

Open in App

आज शनिवार को गीता जयंती है। आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। श्रीमद्भगवद्गीता के बारे में किसी को यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि यह कैसी महान कृति है। इसमें भगवान कृष्ण के मुख से निकले प्रेरक विचार हैं।

गीताजी का भाष्य अनेक विद्वानों ने किया है। जैसे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जब मांडले जेल में थे तो उन्होंने ‘गीता रहस्य’ नामक ग्रंथ लिखा, जो अनेक भाषाओं में अनूदित हुआ। हिंदी में उसका अनुवाद माधव राव सप्रे और अन्य लोगों ने किया। 

तिलकजी का यही निष्कर्ष था कि गीता निवृत्तिपरक नहीं है, यह कर्मयोगपरक है। यानी गीता हमें पलायन नहीं सिखाती, वह जूझने का संस्कार देती है। गांधीजी ने भी तिलकजी के इस काम की सराहना की। इसी तरह स्वामी रामसुखदासजी ने ‘साधक संजीवनी’ नामक ग्रंथ लिखा, जो श्रीमद्भगवद्गीता का बहुत ही अद्भुत भाष्य है। 

एक भाष्य विद्रोही संन्यासी के रूप में चर्चित रहे स्वामी सहजानंद सरस्वती ने भी किया है, जो ‘गीता हृदय’ नाम से लोकव्यापी हुआ। यह कृति आज भी अमर है और उसका हर अध्याय न केवल पठनीय है, वरन दिशा बोधक भी है। स्वामी सहजानंद अपने ग्रंथ में कर्तव्य-अकर्तव्य के प्रश्न पर बातचीत करते हैं। अध्यात्म और भौतिकवाद का विश्लेषण करते हैं। 

गीता के समन्वयवादी स्वरूप को स्पष्ट करते हैं। कर्म के भेद, यथार्थ, कर्तव्य और कर्म इन सबका जीवन में प्रभाव, महात्मा और दुरात्मा कौन है, संन्यास क्या है और लोक संग्रह क्या है, इन सबका विश्लेषण भी करते हैं। संन्यास और त्याग, आत्मा का स्वरूप, व्यावसायिक बुद्धि, धर्म, सरकार और पार्टी, स्वधर्म, स्वकर्म, आस्तिक और नास्तिक का भेद, देव और असुर संपत्ति, समाज का कल्याण, कर्म और धर्म : इन सबकी बहुत सुंदर व्याख्या करते हैं।

टॅग्स :गीता जयंतीभगवान कृष्णहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग