लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र कौर छाबड़ा ब्लॉग: मानवीय गुणों को धारण करने का संदेश देते गणेशजी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 7, 2024 11:28 IST

उसके बड़े-बड़े कान सूप के समान होते हैं। सूप का कार्य है कचरे को बाहर फेंकना और सार को भीतर रखना। ऐसे ही हमें व्यर्थ बातों को बाहर ही रहने देना है, भीतर नहीं जाने देना है।

Open in App

गणेशजी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले उनकी आरती की जाती है। उन्हें बुद्धि का देवता भी कहा जाता है।पौराणिक कथा के अनुसार जब शिवजी तपस्या से वापस लौटे और द्वार पर बालक को पहरा देते देखा तो उसे हटने के लिए कहा। बालक नहीं हटा तो उन्होंने क्रोध में उसका सिर त्रिशूल से काट दिया।

जब पार्वतीजी ने उसे फिर से जीवित करने के लिए गुहार लगाई तो शिवजी ने हाथी के बच्चे का सिर उस बालक के सिर पर रखकर उसे जीवित कर दिया। पार्वतीजी बोलीं इस अजीब बालक को देखकर लोग मजाक उड़ाएंगे तो शिवजी ने कहा मैं वरदान देता हूं कि यह बालक सबसे अधिक पूजनीय देवता के रूप में प्रसिद्ध होगा। यह रिद्धि-सिद्धि का देवता होगा तथा हर शुभ कार्य करने से पहले इसकी पूजा की जाएगी। उस बालक को गणेश नाम दिया।

शिवजी ने बालक के सिर पर हाथी का सिर ही क्यों लगाया? दरअसल इसके पीछे गहरा आध्यात्मिक रहस्य छुपा है। ईश्वर ने गणेशजी की रचना मनुष्य को बहुत बड़ा संदेश देने के लिए की है। मनुष्य जब भी गणेशजी के चित्र के सामने जाता है तो सबसे पहले दर्शन हाथी का ही करता है। इस स्वरूप का रहस्य इस प्रकार है- हाथी जहां बहुत शक्तिशाली और सतर्क होता है वहीं बहुत समझदार भी होता है। अपनी लंबी सूंड से हर चीज को पहले वह फूंक कर परखता है। यह सतर्कता का प्रतीक है। उसके बड़े-बड़े कान सूप के समान होते हैं। सूप का कार्य है कचरे को बाहर फेंकना और सार को भीतर रखना। ऐसे ही हमें व्यर्थ बातों को बाहर ही रहने देना है, भीतर नहीं जाने देना है।

गणेशजी का बड़ा सिर जो हाथी का है, बुद्धिमता तथा विवेकशीलता का प्रतीक है। सभी जानवरों में हाथी को सबसे अधिक बुद्धिमान माना जाता है। छोटी आंखें दूरदर्शिता तथा एकाग्रता का प्रतीक हैं। हाथी के बड़े पेट का भी गूढ़ रहस्य है। बड़े पेट का मतलब सभी तरह की बातों को अपने भीतर समा लेना, समेटना, उनका प्रचार-प्रसार नहीं करना। वरना जीवन बहुत दुखदाई हो सकता है। चूहे को गणेशजी की सवारी बनाने के पीछे अर्थ है हमारा मन चूहे के समान चंचल है।

चूहा जब काटता है उससे पहले फूंक मारकर उस स्थान को सुन्न कर देता है जिससे दर्द नहीं होता। इसी प्रकार मन भी बुद्धि को सुन्न कर देता है जिससे नकारात्मक विचार, विकार सब मन में प्रवेश कर जाते हैं। चूहे पर सवार होना अर्थात मन पर नियंत्रण रखना।

गणेशजी के बैठने की मुद्रा भी विशेष तरह की है। उनका एक पैर मुड़ा होता है और दूसरा धरती को छूता है जो यह दर्शाता है कि संसार में रहते हुए भी उससे ऊपर उठकर रहो।

गणेशजी के सर्वगुण संपन्न, संपूर्ण व्यक्तित्व से जीवन जीने की कला के दर्शन होते हैं। आज आवश्यकता है उनके स्वरूप को सही अर्थों में जानकर उनके गुणों का अनुसरण किया जाए।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीGanesh Utsavभगवान गणेशमहाराष्ट्रगणेश चतुर्थी उत्सव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स