लाइव न्यूज़ :

Basant Ritu: समग्रता और पूर्णता का प्रतीक है वसंत

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: February 8, 2025 08:09 IST

Basant Ritu: वसंत ऋतु समग्रता और पूर्णता का प्रतीक होती है जिसमें विकासमान प्रकृति कुसुमित, प्रफुल्लित, प्रमुदित रूप में सजती-संवरती है. महाकवि कालिदास के शब्दों में, इस ऋतु में सबकुछ प्रिय हो उठता है : सर्वम् प्रिये चारुतर वसंते (ऋतु संहार, 6,2 ).

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकृष्ण के रूप में सभी गुण नया सौंदर्य पा जाते हैं और उनका प्रकटन वसंत में होता है. महाकवि जयदेव के श्रुतिमधुर काव्य गीत गोविंद की चर्चा के बिना कोई भी चर्चा अधूरी ही रहेगी.वासंती रस वृष्टि की इस रचना ने भारत के मन को मोह लिया है.

Basant Ritu: वसंत ऋतु ने दस्तक दे दी है. श्रीकृष्ण के साथ इस ऋतु का गहरा संबंध माना जाता है. श्रीकृष्ण भाव पुरुष हैं, परब्रह्म के पूर्ण प्रतीक, जो लीला रूप में अनुभव की पकड़ में आते हैं. अक्षय स्नेह के स्रोत, रस से परिपूर्ण श्रीकृष्ण इंद्रियों के विश्व में आनंद के निर्झर सरीखे हैं. उनका सान्निध्य चैतन्य की सरसता के साथ सारे जगत को आप्लावित और प्रफुल्लित करता है. श्रीमद्भगवद्गीता में विभूति योग की व्याख्या करते हुए श्रीकृष्ण खुद को ऋतुओं में वसंत घोषित करते हैं : ऋतूनाम् कुसुमाकर: (गीता,10,35). वसंत ऋतु समग्रता और पूर्णता का प्रतीक होती है जिसमें विकासमान प्रकृति कुसुमित, प्रफुल्लित, प्रमुदित रूप में सजती-संवरती है. महाकवि कालिदास के शब्दों में, इस ऋतु में सबकुछ प्रिय हो उठता है : सर्वम् प्रिये चारुतर वसंते (ऋतु संहार, 6,2 ).

श्रीकृष्ण के रूप में सभी गुण नया सौंदर्य पा जाते हैं और उनका प्रकटन वसंत में होता है. इस दृष्टि से महाकवि जयदेव के श्रुतिमधुर काव्य गीत गोविंद की चर्चा के बिना कोई भी चर्चा अधूरी ही रहेगी. इस काव्य के ‘सामोददामोदर’ नामक पहले सर्ग में वसंत ऋतु में श्रीकृष्ण का वर्णन किया गया है. वासंती रस वृष्टि की इस रचना ने भारत के मन को मोह लिया है.

संगीत और नृत्य में अनेक कलाकारों ने इसकी अभिव्यक्ति की है. मूर्त या मानवीकृत वसंत कामदेव का परम सुहृद और सहचर है. वह सृष्टि के उद्भेद का संकल्प है. फागुन-चैत, यानी आधा फरवरी, पूरा मार्च और आधा अप्रैल वसंत ऋतु के महीने कहे जाते हैं. वसंत या फागुन-चैत के साथ भारतीय नया वर्ष भी शुरू होता है.

वसंत कुछ नया होने की और कुछ नया पाने की उत्कट उमंग है जो प्रकृति की गतिविधि में भी प्रत्यक्ष अनुभव की जाती है. भारत में इस मौसम में कोयल की कूक और पपीहे की ‘पी कहां’ की आवाज सुनाई पड़ने लगती है, तरु, पादप, लता, गुल्म सभी नए-नए पल्लवों से सुशोभित होने लगते हैं और हवा में भी सुवास घुलने लगती है. मन बहकने लगता है और उसका चरम वसंतोत्सव में अनुभव होता है. इस उत्सव में श्रीकृष्ण जनमानस के अभिन्न अंग बने हुए हैं.  

टॅग्स :बसंत पंचमीभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स