लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: खुशहाली का प्रतीक पर्व है बसंत पंचमी

By योगेश कुमार गोयल | Updated: January 26, 2023 14:36 IST

बसंत ऋतु तथा पंचमी का अर्थ है शुक्ल पक्ष का पांचवां दिन. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व जनवरी या फरवरी माह में तथा हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह में मनाया जाता है.

Open in App

हिंदुओं का प्रसिद्ध त्यौहार ‘बसंत पंचमी’ माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल माघ शुक्ल पंचमी तिथि 25 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी. इसीलिए उदया तिथि के अनुसार ‘बसंत पंचमी’ 26 जनवरी को मनाई जाएगी. 

इस दिन विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है. विभिन्न ग्रंथों में वाग्देवी सरस्वती को ब्रह्मस्वरूपा, कामधेनु, अमित तेजस्विनी, अनंत गुणशालिनी तथा समस्त देवों की प्रतिनिधि बताया गया है. देवी के रूप में दूध के समान श्वेत रंग वाली सरस्वती को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है.

बसंत ऋतु तथा पंचमी का अर्थ है शुक्ल पक्ष का पांचवां दिन. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व जनवरी या फरवरी माह में तथा हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह में मनाया जाता है. माघ माह का धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है. चूंकि इस दिन विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-आराधना की जाती है, इसलिए यह विशेष रूप से विद्यार्थियों का दिन भी माना जाता है. 

बसंत पंचमी को देवी सरस्वती का ‘आविर्भाव दिवस’ भी माना जाता है और इस पर्व को ‘वागीश्वरी जयंती’ व ‘श्रीपंचमी’ के नाम से भी जाना जाता है. 

भारतीय समाज में मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर मां सरस्वती की कृपा होती है, वह ज्ञानी और विद्या का धनी होता है. कहा भी जाता है कि जिसकी जिव्हा पर देवी सरस्वती का वास होता है, वह विद्वान और कुशाग्र बुद्धि का स्वामी होता है. मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन और व्रत करने से स्मरण शक्ति तीव्र होती है, वाणी मधुर होती है, विद्या में कुशलता तथा दीर्घायु की प्राप्ति होती है.

टॅग्स :बसंत पंचमीसरस्वती पूजाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स