लाइव न्यूज़ :

राम के नाम पर दंगे कौन कराता है? कौन कर रहा है मर्यादा पुरुषोत्तम को बदनाम?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 28, 2018 17:55 IST

रामनवमी से जुड़े आयोजनों को लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल में साम्प्रयादिक हिंसा हो रही है जिनमें कई लोगों की मौत हो गयी है।

Open in App

हिन्दू मान्यता के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम इसी दिन धरती पर कौशल्या और दशरथ के घर अवतरित हुए थे। मॉर्डन भाषा में कहें तो रामनवमी राम जी का बर्थडे है। भारतीय समाज में राम मर्यादा पुरुषोत्तम माने जाते हैं। आदर्श पुरुष, आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श राजा और शायद आदर्श पति भी। आज की नारीवादी भले ही कुछ भी कहें लेकिन हम जैसे गाँव-गिराँव से आए लोग बूढ़े-बूढ़ियों को मुँह से सुनते हुए बड़े हुए हैं कि "...राम जैसा पति मिले।" 

हजारों सालों से राम के जन्मदिन पर हिन्दू पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। रामनवमी के आसपास आम जनजीवन में राम कथाओं, पूजा-पाठ का विधियों इत्यादि की चर्चा हावी हो जाती थी। लेकिन न्यू इंडिया में माहौल बदल रहा है। इस साल की रामनवमी पर राम से ज्यादा दंगों की खबरों सुननें को मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी या उससे जुड़े आयोजनों के नाम पर हिंसा हो रही है। कुछ लोगों की जान जा चुकी है। कई घायल हैं। कुछ लोगों की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। ये सब राम के नाम पर हुआ है।

राम के नाम पर हिंसा के इस दौर की शुरुआत 1980 के दशक में हुई। 1992 में राम के जन्मस्थली के नाम पर बाबरी मस्जिद गिराई गई। उसके बाद देश भर में दंगे हुए। साल 2002 में राम की जन्मभूमि से कारसेवा करके लौट रही ट्रेन के एक डब्बे को गोधरा में जला दिया गया। 59 लोग मारे गये। उसके बाद गुजरात में हुए दंगों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गये। ऐसा नहीं है कि 1980 के दशक से पहले इस देश में दंगे नहीं हुए थे। लेकिन राम के नाम पर ऐसे दंगे नहीं होते थे।

अगर पिछले कुछ सालों के पैटर्न को देखें तो अब रामनवमी साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील पर्व बनता जा रहा है। कुछ राजनीतिक दलों ने राम नवमी को अस्त्र-शस्त्र (पढ़ें बंदूक, त्रिशूल, तलवार, लाठी-डण्डा) प्रदर्शन का अवसर बना दिया है। साफ है कि हमारे राम साम्प्रदायिक तत्वों के हत्थे चढ़ चुके हैं। राम के नाम पर हिंसा कौन कर रहा है? राम के नाम पर हिंसा को बढ़ावा कौन दे रहा है? मानें या न मानें जवाब आपको भी पता है, हमें भी।

टॅग्स :नितीश कुमारबिहारपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWho is Nishant Kumar?: सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं निशांत कुमार, कभी नीतीश कुमार ने स्कूल से कटवा दिया था नाम, स्कूल के शिक्षक ने छड़ी से उनकी बुरी तरह से कर दी थी पिटाई

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतBihar Cabinet Expansion: पटना पहुंचें पीएम मोदी, शपथ ग्रहण से पहले भव्य रोड शो, देखें वीडियो

भारतBihar: सम्राट चौधरी की सरकार में निशांत कुमार की एंट्री, आज 32 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

भारतबिहार कैबिनेट विस्तार आज: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट; एयरपोर्ट और जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग

राजनीति अधिक खबरें

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतTVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से दोबारा की मुलाकात, क्या तमिलनाडु को मिलने वाली है नई सरकार? जानें इसके सियासी मायने

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज