लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: महिलाओं को कब मिलेगा बराबरी का अधिकार?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 3, 2021 11:25 IST

केरल और मणिपुर को छोड़ दें तो क्या वजह है कि सारे भारत में हर विवाहित स्त्री को अपना उपनाम बदलकर अपने पति का नाम लगाना पड़ता है? पति क्यों नहीं पत्नी का उपनाम ग्रहण करता है?

Open in App

हम कहते हैं कि हमारे भारत में नारी की पूजा होती है. नारी की पूजा में ही देवता रमते हैं. ‘यत्न नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:’ लेकिन अभी-अभी विश्व बैंक की एक रपट आई है, जिससे पता चलता है कि नारी की पूजा करना तो बहुत दूर की बात है, उसे पुरुष की बराबरी का दर्जा देने में भी भारत का स्थान 123वां है.

यानी दुनिया के 122 देशों की नारियों की स्थिति भारत से कहीं बेहतर है. 190 देशों में से 180 देश ऐसे हैं, जिसमें नर-नारी समानता नदारद है. सिर्फ दस देश ऐसे हैं, जिनमें स्त्री और पुरुषों के अधिकार एक समान हैं. ये देश हैं - बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, लातविया, लग्जमबर्ग, स्वीडन, आइसलैंड, कनाडा, पुर्तगाल और आयरलैंड.

ये देश या तो भारत के प्रांतों के बराबर हैं या जिलों के बराबर. इनमें से एक देश भी ऐसा नहीं है, जिसकी संस्कृति और सभ्यता भारत से प्राचीन हो. पिछले ढाई-तीन सौ साल में यूरोप ने नर-नारी समता के मामले में क्रांति ला दी है लेकिन भारत, चीन और रूस जैसे बड़े देशों में अभी भी शासन, समाज, अर्थव्यवस्था और शिक्षा आदि में पुरुषवादी व्यवस्था चल रही है.

केरल और मणिपुर को छोड़ दें तो क्या वजह है कि सारे भारत में हर विवाहित स्त्री को अपना उपनाम बदलकर अपने पति का नाम लगाना पड़ता है? पति क्यों नहीं पत्नी का उपनाम ग्रहण करता है?

विवाह के बाद क्या वजह है कि पत्नी को अपने पति के घर जाकर रहना पड़ता है? पति क्यों नहीं पत्नी के घर जाकर रहता है? पैतृक संपत्ति तो होती है लेकिन ‘मातृक’ संपत्ति क्यों नहीं होती? पिता की संपत्ति का बंटवारा उसके बेटों को तो होता है, बेटियों को क्यों नहीं?

बच्चों के नाम के आगे सिर्फ उनके पिता का नाम लिखा जाता है, माता का क्यों नहीं? दुनिया के कितने देशों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्नी महिलाएं हैं? दुनिया के सभी समाजों में बहुपत्नी व्यवस्था चलती है, बहुपति व्यवस्था क्यों नहीं? स्त्रियां ही ‘सती’ क्यों होती रहीं, पुरुष ‘सता’ क्यों न हुए? इस पुरुषप्रधान विश्व का रूपांतरण अपने आप में महान क्रांति होगी.

टॅग्स :फ़्रांसरूसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

विश्वविदेशी धरती पर पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले बने विश्व के पहले नेता

विश्वसोशल मीडिया बैन कर देने भर से कैसे बचेगा बचपन ?

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है