लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भारत-नेपाल के बीच सार्थक संवाद

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 18, 2021 09:50 IST

भारत और नेपाल के बीच कुछ दिनों पहले जो विवाद सामने आए थे, उसने दोनों देशों के संबंधों को खासा नुकसान पहुंचाया. नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने वैसे दिल्ली की यात्रा के दौरान जो गंभीरता दिखाई उससे लगता है कि विवाद का शांतिपूर्वक हल निकाल लिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली की दिल्ली यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर सुधार के संकेतलिपुलेख-कालापानी-लिंपियाधुरा के सीमा विवाद पर भी हुई दोनों देशों के बीच बातचीतप्रदीप ग्यावली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बरती सावधानी, भारत विरोधी बातों से बनाए रखी दूरी

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली की यह दिल्ली-यात्रा हुई तो इसलिए है कि दोनों राष्ट्रों के संयुक्त आयोग की सालाना बैठक होनी थी लेकिन यह यात्रा बहुत सामयिक और सार्थक रही है. 

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने परस्पर सड़कें बनाने, रेल लाइन डालने, व्यापार बढ़ाने, कुछ नए निर्माण-कार्य करने आदि मसलों पर सहमति दी लेकिन इन निरापद मामलों के अलावा जो सबसे पेंचदार मामला दोनों देशों के बीच आजकल चल रहा है, उस पर भी दोनों विदेश मंत्रियों ने बात की है. 

लिपुलेख-कालापानी-लिंपियाधुरा के विवाद ने पकड़ा था तूल

नवंबर 2020 में शुरू हुए सीमांत-क्षेत्र के लिपुलेख-कालापानी-लिंपियाधुरा के सीमा-विवाद के कारण दोनों देशों के बीच काफी कहासुनी हो गई थी. भारतीय विदेश मंत्रालय इस मामले को इस वार्ता के दौरान शायद ज्यादा तूल देना नहीं चाहता था.

इसीलिए उसने अपनी विज्ञप्ति में इस पर हुई चर्चा का कोई संकेत नहीं दिया लेकिन नेपाली विदेश मंत्रालय ने उस चर्चा का साफ-साफ जिक्र किया. इसका कारण यह भी हो सकता है कि नेपाल की आंतरिक राजनीति का यह बड़ा मुद्दा बन गया है.

नेपाल की ओली सरकार द्वारा संसद में रखे गए नेपाल के नए नक्शे पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई है. भारत के पड़ोसी देशों की राजनीति की यह मजबूरी है कि उनके नेता अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए प्राय: भारत-विरोधी तेवर अख्तियार कर लेते हैं. अब क्योंकि सत्तारूढ़ नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के दो टुकड़े हो गए हैं, संसद भंग कर दी गई है और ओली सरकार इस समय संकटग्रस्त है, इसलिए भारत से भी सहज संबंध दिखाई पड़ें, यह जरूरी है. 

नेपाली विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने दिखाई गंभीरता

इस काम को नेपाली विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने काफी दक्षतापूर्ण ढंग से संपन्न किया है. इस बीच यों भी भारत के सेनापति और विदेश सचिव की काठमांडू-यात्रा ने आपसी तनाव को थोड़ा कम किया है. 

इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स में ग्यावली ने कई पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इतनी सावधानी बरती कि भारत-विरोधी एक शब्द भी उनके मुंह से नहीं निकला. 

कुछ टेढ़े सवालों का जवाब देते समय यदि वे चूक जाते तो उन्हें नेपाल में चीनी दखलंदाजी को स्वीकार करना पड़ता लेकिन उन्होंने कूटनीतिक चतुराई का परिचय देते हुए विशेषज्ञों और पत्रकारों पर यही प्रभाव छोड़ा कि भारत-नेपाल सीमा-विवाद शांतिपूर्वक हल कर लिया जाएगा. 

उन्होंने 1950 की भारत-नेपाल संधि के नवीकरण की भी चर्चा की. उन्होंने भारत-नेपाल संबंध बराबरी के आधार पर संचालित करने पर जोर दिया और कोरोना-टीके देने के लिए भारत का आभार माना. भारत-नेपाल संबंधों की भावी दिशा क्या होगी, यह जानने के पहले नेपाली राजनीति की आंतरिक पहेली के हल होने का इंतजार हमें करना होगा. तात्कालिक भारत-नेपाल संवाद तो सार्थक रहा है.

टॅग्स :नेपालसुब्रह्मण्यम जयशंकरकेपी ओलीनरेंद्र मोदीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?