लाइव न्यूज़ :

वेद प्रताप वैदिक का ब्लॉग: पाकिस्तान सावधानी दिखाए

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 8, 2019 08:19 IST

दो-तीन दिन पहले पाकिस्तान के सूचना मंत्नी ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें जरनैल सिंह भिंडरांवाले, शाहबेग सिंह और अमरीक सिंह खालसा के फोटो भी चमक रहे हैं. ये वे लोग हैं जो 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मारे गए थे. इसके कारण उन लोगों की आवाज को बल मिलता है, जो कह रहे हैं कि यह गलियारा अलगाववादियों की मदद के लिए खोला जा रहा है.

Open in App

करतारपुर गलियारे का उद्घाटन नौ नवंबर को होना है और ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जो कई संदेहों को पुष्ट करती हैं. जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान ने गुरु नानक देवजी के इस पवित्न स्थान को भारतीयों के लिए खोलने में उत्साह दिखाया तो कुछ भारतीय नेताओं ने कहा था कि यह पाकिस्तानी फौज के इशारे पर किया गया काम है. खालिस्तानी नेताओं के हाथ मजबूत करने में इस गलियारे का उपयोग किया जाएगा. यह संदेह तब फिर उभरा जब बालाकोट-कांड के बावजूद पाकिस्तान ने इस गलियारे की तैयारी को नहीं रोका.

दूसरी तरफ, भारत सरकार की आपत्ति का ध्यान रखते हुए पाकिस्तान ने करतारपुर कमेटी से पाकिस्तान के एक अलगाववादी सिख नेता को हटा दिया. इससे लगा कि इमरान खान सचमुच एक नया पाकिस्तान गढ़ रहे हैं और वे सांप्रदायिक सद्भाव के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. उन्होंने पाकिस्तान के कई गुरुद्वारों और हिंदू मंदिरों का जीर्णोद्धार करने और हिंदुओं के प्रति सहिष्णुता के व्यवहार की अपील भी की.

पूर्व प्रधानमंत्नी डॉ. मनमोहन सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने करतारपुर गलियारे को दिलों को जोड़नेवाले पुल की संज्ञा दी थी. लेकिन दो-तीन दिन पहले पाकिस्तान के सूचना मंत्नी ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें जरनैल सिंह भिंडरांवाले, शाहबेग सिंह और अमरीक सिंह खालसा के फोटो भी चमक रहे हैं.

ये वे लोग हैं जो 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मारे गए थे. इसके कारण उन लोगों की आवाज को बल मिलता है, जो कह रहे हैं कि यह गलियारा अलगाववादियों की मदद के लिए खोला जा रहा है.

पाकिस्तान की सरकार से उम्मीद की जाती है कि वह इन सब अलगाववादी संगठनों पर लगाम लगाए और ऐसे कड़े इंतजाम करे कि करतारपुर का इस्तेमाल बेजा ढंग से न हो. इसके उद्घाटन के अवसर पर जो भारतीय जत्था पाकिस्तान पहुंच रहा है, उसका भाव-भीना स्वागत करके पाकिस्तान को अपनी मेहमाननवाजी का सिक्का जमा देना चाहिए.

यदि पाकिस्तान इस रास्ते पर दृढ़तापूर्वक चलता रहेगा तो भारत के सिर्फ सिखों में ही नहीं, हिंदुओं, मुसलमानों और ईसाइयों में भी उसकी इज्जत बढ़ेगी.

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानइमरान खानगुरु नानकइंडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील