लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: आशा की कुछ किरणें बाकी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 7, 2019 12:42 IST

भारत द्वारा इस समझौते के बहिष्कार से सभी देश प्रभावित हो रहे हैं. सभी चाहते हैं कि भारत इसमें फिर से लौटे. वे किसी न किसी तरह भारत की शर्तों को जरूर मानेंगे.

Open in App

कल मैंने लिखा था कि 16 देशों के ‘क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी’ नामक संगठन से भारत का निकल आना अभी एकदम पक्का नहीं है. आशा की कुछ किरणें बाकी हैं. यह कथन सत्य साबित हुआ है. चीनी सरकार के प्रवक्ता ने भारत को मनाने के लिए काफी रचनात्मक बयान जारी किया है. भारत इस संगठन से इसीलिए निकला है कि अगर वह इसके व्यापार समझौते पर दस्तखत कर देता तो इस बात का डर था कि वह चीन के चंगुल में फंस जाता. यह संगठन अपने 16 देशों के बीच खुले व्यापार को प्रोत्साहित कर रहा है.

भारत को डर यही था कि चीनी माल की भारत में बाढ़ आ जाती और भारत के उद्योग-धंधे और रोजगार ठप्प हो जाते. लेकिन चीनी प्रवक्ता ने कहा है कि भारत का यह भय तथ्यपरक नहीं है.

पिछले दिनों चीन को भारत का निर्यात 15 प्रतिशत बढ़ा है. इसके अलावा एसियान के अन्य देशों के साथ भारत के निर्यात का घाटा चीन से दुगुना है. चीन से व्यापारिक संतुलन लगभग 55 अरब डालर का है तो इन देशों के साथ मिलाकर 105 अरब डॉलर का है. यदि भारत ‘संगठन’ में रहकर अपने  निर्यात और आयात के तटकर पर इन देशों के साथ बहस चलाता तो भारत को ज्यादा फायदा हो सकता था.

जहां तक चीन का प्रश्न है, वह दुनिया के सबसे बड़े मध्यम वर्ग का बड़ा बाजार है. भारत इस बाजार को अपने सस्ते और अच्छे माल से पाटने की कोशिश क्यों नहीं करता?

भारत द्वारा इस समझौते के बहिष्कार से सभी देश प्रभावित हो रहे हैं. सभी चाहते हैं कि भारत इसमें फिर से लौटे. वे किसी न किसी तरह भारत की शर्तों को जरूर मानेंगे.

हमारे व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने भी आशा प्रकट की है कि यदि भारत की शर्तें मान ली जाएं तो भारत लौटने को तैयार है. भारत को इस संगठन में रहना है तो उसे अपनी कमर कसनी होगी. उसे इन देशों की जरूरतों और पसंदगीयों का बारीकी से अध्ययन करना होगा और वे जमकर खरीदें, ऐसी चीजें बड़े पैमाने पर पैदा करनी होंगी.

यदि भारत इस चुनौती को स्वीकार कर ले तो उसकी आमदनी और रोजगार, दोनों एक साथ बढ़ेंगे. वह अपने आशंकित आर्थिक स्तर से भी उबर सकता है.

टॅग्स :इंडियाचीनमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

क्रिकेट10 मैचों में 17 विकेट, WPL 2026 में मचाया था तहलका, अब T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: बामनघेरी में गश्त के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला, उपद्रवियों की फायरिंग में 5 जवान घायल

भारतPunjab: एक ही दिन में 2 ब्लास्ट; अमृतसर से लेकर जालंधर तक सिलसिलेवार धमाके, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

भारतहाथ का साथ, विजय की बात; कांग्रेस करेगी TVK का समर्थन, तमिलनाडु में नई सरकार बनाने की तैयारी

भारतJEE Main 2026 Result Declared: मीरा कृष्णा आर एस, सूर्यथेजस एस, गौरी शंकर वी और सार्थक अग्रवाल स्कोर 100 परसेंटाइल

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...