लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः बड़ी अदालत में अपनी भाषाएं 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 7, 2019 09:39 IST

कानून की अंग्रेजी भाषा अपने आप में इतनी उलझी हुई होती है और उसके वाक्य इतने पेचीदा और लंबे होते हैं कि हमारा कानून जादू-टोना बनकर रह जाता है. हमारे बड़े-बड़े जज और वकील उन अंग्रेजी शब्दों के बाल की खाल उधेड़ने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि न्याय एक कोने में धरा रह जाता है.

Open in App

आजादी के 70 साल बाद हमारे सर्वोच्च न्यायालय ने सराहनीय पहल की है. अब उसने कहा है कि उसके अंग्रेजी फैसलों का संक्षिप्त अनुवाद छह भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध हो सकेगा ताकि जज और वकील ही नहीं, मुकदमा लड़ने वाले साधारण लोग भी फैसले की मोटी-मोटी बात समझ सकें. मैं पूछता हूं कि फैसलों का अनुवाद क्यों, मूल फैसला ही आप हिंदी में देना शुरू क्यों नहीं करते? अंग्रेजी में कानून, अंग्रेजी में बहस और अंग्रेजी में फैसला.. यह भारत की अदालत है! 

कानून की अंग्रेजी भाषा अपने आप में इतनी उलझी हुई होती है और उसके वाक्य इतने पेचीदा और लंबे होते हैं कि हमारा कानून जादू-टोना बनकर रह जाता है. हमारे बड़े-बड़े जज और वकील उन अंग्रेजी शब्दों के बाल की खाल उधेड़ने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि न्याय एक कोने में धरा रह जाता है. इसीलिए हमारी अदालतों में लाखों मुकदमे बरसों से लटके रह जाते हैं. अंग्रेजी में चलने वाली बहस के कारण मौत की सजा पाने वाले को यह पता ही नहीं चलता कि उसको यह सजा क्यों हुई है? 

हमारी अदालतों को इस दुर्दशा से कब मुक्ति मिलेगी, भगवान ही जाने. इसीलिए मुझे डर है कि अंग्रेजी फैसलों के अनुवाद की भाषा कहीं अंग्रेजी से भी अधिक उलझी हुई न हो. फिर भी यह एक अच्छी शुरु आत है. 1965 में जब भाषा आंदोलन के कारण मैं जेल में था तो मैंने सुना था कि डॉ. लोहिया ने भी जेल से आकर सर्वोच्च न्यायालय में अपनी बहस हिंदी में की थी. हम तभी से मांग कर रहे हैं कि बड़ी अदालतों का सारा कामकाज हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में हो. 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल में जजों और वकीलों के एक बड़े समारोह में इस मुद्दे को दो-टूक शब्दों में उठा दिया था. इस उत्तम फैसले का श्रेय राष्ट्रपति को तो है ही, उनके साथ-साथ प्रधान न्यायाधीश  रंजन गोगोई को भी है, जिन्होंने इसे लागू कर दिया. अब शिक्षा मंत्नी डॉ. रमेश पोखरियाल कानून की पढ़ाई भारतीय भाषाओं में शुरू करवाएं और नए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहल करें कि अब भारत के कानून हिंदी में ही बनें. कुछ दिनों के लिए उनके अंग्रेजी अनुवाद की अनुमति दी जा सकती है.

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल मतगणनाः उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, अमित मालवीय ने कहा-एक और दिन ममता बनर्जी के लिए एक और न्यायिक हार

भारतक्यों नहीं मतगणना में केंद्रीय कर्मचारी हो सकते?, सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम झटका?, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें बेकार?

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी

भारतBJP सरकार के तहत TMC के हर गुंडे को उनके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी

भारतसुवेंदु अधिकारी बोले- कोई हिंसा नहीं, कानून के तहत होगी कार्रवाई

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतBihar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल बनाए जा सकते हैं सम्राट कैबिनेट में मंत्री