लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर: आवारा और उन्मादी भीड़ बहुत खतरनाक है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 5, 2018 18:47 IST

एक बार फिर दो समुदायों के बीच पसरी नफरत ने कानून के एक काबिल रखवाले की जान ले ली है।

Open in App

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की साजिश को अंजाम दिया गया है। सहारनपुर हिंसा के बाद अब बुलंदशहर में हिंसा हुई है। वहां पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या ने सभी को हिला कर रख दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच और वहां मौजूद लोगों की बातों से ऐसा लगता है कि इंस्पेक्टर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। हत्या का मकसद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलाना था।

इलाके में गोकशी के शक पर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी, जिसमें एक इंस्पेक्टर के अलावा एक युवक की मौत हो गई। उपद्रवियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की। आखिर वे कौन लोग हैं जो आएदिन अफवाहें फैलाने और माहौल बिगाड़ने के अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते हैं और स्थानीय खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक भी नहीं लग पाती? बताया जा रहा है कि गोकशी को लेकर उपद्रवी बुलंदशहर को जलाना चाहते थे, लेकिन उनके नापाक इरादों को इंस्पेक्टर ने अपनी जान देकर ध्वस्त कर दिया। यह सही है कि भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता, न ही कोई धर्म।

पर अक्सर यही भीड़ अपने धार्मिक उन्माद में बेकाबू होकर सही-गलत का फैसला करना भूल जाती है। पहले सहारनपुर और अब बुलंदशहर में भी वही हुआ। सारा देश इस समय इसी समस्या से जूझ रहा है। भीड़ का उन्माद यह भूल बैठा कि वह किसी का घर उजाड़ने जा रहा है, किसी ी की मांग सूनी कर रहा है, एक बेटे से उसके पिता का साया छीन रहा है। विकास की राह पर बढ़ते हुए आखिर हम इतने असंवेदनशील, विवेकशून्य और धर्माध क्यों होते जा रहे हैं कि हमारे भीतर कीे इंसानियत ही मरती जा रही है?

एक बार फिर दो समुदायों के बीच पसरी नफरत ने कानून के एक काबिल रखवाले की जान ले ली है। इस हिंसा के बीच पुलिस अफसर के बेटे ने एक सवाल किया है, ‘आज मेरे पिता की जान गई, कल किसकी जाएगी, किसके सिर से उठेगा पिता का साया?’ क्या इसका जवाब इन उन्मादियों, उपद्रवियों, समाजद्रोहियों के पास है? अपने सियासी फायदे के लिए समय-समय पर बेतुकी बयानबाजियां करने और समाज में नफरत फैलाने वाले देश के नेताओं को भी इस सवाल पर गंभीरता से विचार करना होगा।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे