लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: नेबरहुड फर्स्ट की कसौटी पर भारत-बांग्लादेश रिश्ते

By शोभना जैन | Updated: January 25, 2020 05:31 IST

बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी और भारत में मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में अपनाई गई नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी यानी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने की नीति ने संबंध सुधारे हैं. ऐतिहासिक  भारत-बांग्लादेश करार प्रगाढ़ संबंधों की एक मिसाल है.

Open in App

नागरिकता कानून के बाद से ‘असहजता’ के दौर से गुजर रहे भारत और बांग्लादेश के रिश्तों के लिए हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्नी शेख हसीना और भारत में बांग्लादेश के नवनियुक्त उच्चायुक्त सैयद मुआजिम अली के बयान अहम हैं. शेख हसीना ने इस कानून तथा प्रस्तावित एनआरसी को भारत का आंतरिक मामला बताया लेकिन साथ ही कहा कि बांग्लादेश की राय में यह कानून गैरजरूरी कदम था, उसे समझ नहीं आया कि भारत ने यह कदम क्यों उठाया और इसके बाद दो दिन पूर्व ही नए उच्चायुक्त ने अपने पद के परिचय पत्न पेश करते हुए कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंध ‘असाधारण  स्तर’ पर पहुंच चुके हैं और इतने अच्छे संबंध ‘मैत्नीपूर्ण संबंधों’ का मॉडल बन गए हैं.

बहरहाल साफ है कि असहजता के दौर के बावजूद बांग्लादेश का शीर्ष नेतृत्व भी इस मामले को तूल देता नजर नहीं आ रहा है, लेकिन तय है कि नागरिकता कानून और  एनआरसी जैसे प्रस्तावित कदमों से मोदी सरकार की ‘पड़ोसी सबसे पहले’ की विदेश नीति पर पाकिस्तान की तो चर्चा ही बेकार है, लेकिन बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे भारत के अभिन्न मित्न देशों के अंदर भी इन्हें लेकर जिस तरह से सवाल उठे हैं, यह नीति कसौटी पर आई ही है. वहां इस कानून और प्रस्तावित एनआरसी  को लेकर आ रही प्रतिक्रि या और सम्बद्ध तमाम घटनाक्रम के मद्देनजर इन देशों के साथ इन मुद्दों को अत्यंत संवेदनशीलता, सावधानी और दूरंदेशी से संभालना होगा.

यहां खास तौर पर बांग्लादेश की बात करें तो वहां से भारत आने वाले अवैध  अप्रवासी एक वास्तविकता रहे हैं और इस पूरे मुद्दे को समग्रता के आधार पर तमाम पहलुओं को ध्यान में रख संभालना होगा जिस से पूरी दुनिया विशेष तौर पर आस-पड़ोस के साथ-साथ मुस्लिम जगत में भी सही संकेत जाएं, खास तौर पर ऐसे में जब कि ‘नेबरहुड फस्र्ट’ मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है.

बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी और भारत में मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में अपनाई गई नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी यानी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने की नीति ने संबंध सुधारे हैं. ऐतिहासिक  भारत-बांग्लादेश करार प्रगाढ़ संबंधों की एक मिसाल है. लेकिन यह भी सच है कि इस कानून और प्रस्तावित एनआरसी और उससे पहले असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर या एनआरसी के पायलट प्रोजेक्ट की छाया दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ी है.

विदेश नीति के एक विशेषज्ञ के अनुसार दरअसल तस्वीर के इस पहलू पर भी गौर करना होगा कि इस सब से बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे उदारवादियों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा हो जाएगी. क्योंकि अगर भारत में धार्मिक आधार पर नागरिकता का फैसला होने लगा तो फिर बांग्लादेश में जमाते इस्लामी जैसे संगठनों को ऐसी ही मांग उठाने का मौका मिल जाएगा.

टॅग्स :इंडियाबांग्लादेशनरेंद्र मोदीशेख हसीनानागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू