लाइव न्यूज़ :

'सत्य कभी सड़क पर साबित नहीं किया जा सकता'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 11, 2018 17:27 IST

शरद जोशी: मशहूर व्यंग्यकार, कवि और लेखक। 21 मई 1931 को उज्जैन में जन्म।  सितंबर 1991 को मुंबई में निधन। भारत सरकार ने साहित्य में उनके योगदान के लिए 1990 में पद्म श्री से सम्मानित किया। पढ़ें सत्य और असत्य पर लिखा उनका लेख।

Open in App

शरद जोशी

जो सत्य सिद्ध नहीं किया जा सके, वह असत्य है - यह तर्क बड़ा पुराना है। इससे सबसे बड़ा लाभ सत्य के अन्वेषकों को नहीं मिल पाया है, जितना कि एक सत्य को छुपानेवालों को। पहाड़ में आग है, उसकी वास्तविकता उसी दिन सन्मुख आती है, जब वह ज्वालामुखी बनकर बरस जाए और विवाद करनेवाले ही उसमें राख हो जाएं। चुनौती सदैव अच्छा शस्त्र होती है, जिससे मुंह बंद किया जा सकता है, क्योंकि इसका क्रम बड़ा विचित्र है।

पहले तो असत्य को स्वीकृत करते रहने के हमारे संस्कार, उसके प्रति मोह, फिर उसमें से पाए जानेवाले सत्य की झलकियों को भ्रम समझ लेना, उन झलकियों से वास्तविकता का रूप पहचानने की इतनी तीव्र कल्पना और फिर उसका उद्घाटन करने का साहस तथा उद्घाटन हो जाने  पर उसके लिए सामाजिक अथवा समूह विशेष की स्वीकृति प्राप्त कर लेना बड़ा कठिन है।

सत्य को यदि आप अस्वीकार कर दें तो कोई रास्ता नहीं है। दो-दो  चार होते हैं - पर उसी के लिए, जो गिनती जानता है - सच्चाई स्वीकार कर सकता है। जो नहीं जानता, उसके लिए सिद्ध करना क्या मतलब रखता है। अत: सत्य को सिद्ध करने से भी अधिक महत्व की बात है कि वह सामनेवाला स्वीकार कर ले। चुनौती मंजूर की जा सकती है, बशर्ते वह किसी ईमानदार ने प्रेषित  की हो। जो सत्य से इनकार करने की सोच बैठा हो, उसे क्या सिद्ध करें?

एक बार एक जाट अपने घर के बाहर बैठकर चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा, ‘‘जो कोई भी बीस और पांच पच्चीस साबित कर दे, उसे सौ रुपए दूंगा!’’ पीछे से पत्नी ने कहा, ‘‘अजीब हो! बीस और पांच पच्चीस ही होते हैं, सौ रुपए से हाथ धो बैठोगे!’’ जाट ने कहा, ‘‘वह तो मैं भी जानता हूं, मगर मंजूर करूं तब न! लोग कहेंगे और मैं मानूंगा ही नहीं।’’

अत: सत्य कभी सड़क पर सिद्ध नहीं किया जा सकता। उसे सिद्ध करने के लिए लेबोरेटरी चाहिए और आसपास ईमानदार वैज्ञानिकों का वातावरण। यदि आप अकेले हैं, तो चाहे मर जाएं, मगर दुहराते हैं कि सत्य यही है, सत्य यही, और जमाना आएगा तो लोग आपकी बात मान लेंगे। और ऐसा ही असत्य के बारे में है कि कहते हैं, उसे बार-बार दुहराते रहें तो वह सत्य हो जाता है। सच बोलने के लिए भी समझदारों को एक वातावरण की आवश्यकता होती है, जहां उसे पागल नहीं कहा जा सके।

अमेरिका के हिसाब से यह सत्य है कि अपन रूस के ही पूरी तौर से हैं और वह हमारे इस सत्य को पागलपन भी मान लेगा कि पाकिस्तान उसका मित्र नहीं, सैनिक विषयों में गुलाम भी है।अत: जहां आर्थिक सहायता प्राप्त होती हो, वहां आध्यात्मिक सहानुभूति से भी इनकार कर दिया जाएगा। 

(रचनाकाल : 1950 का दशक)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :योग
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह नाश्ता करने से पहले कसरत करना फायदेमंद हैं?, क्या आपका वजन बढ़ेगा, शोध प्रमाण क्या कहते हैं?, जानिए

स्वास्थ्यInternational Yoga Day 2025: गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगे ये 5 योगासन, उमस भरी गर्मी से राहत के साथ मिलेगी फिटनेस

स्वास्थ्ययोग: कर्म में कुशलता हासिल करने की कला, शरीर, मन और आत्मा को साधने की प्रक्रिया

स्वास्थ्ययोग: वैश्विक स्वास्थ्य को भारत का उपहार?, ये दस विशेष पहलें इस प्रकार

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता