लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अपने ही किनारों को खा रहे समुद्र! 2027 तक कटाव की रफ्तार हो जाएगी और भयावह

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: July 21, 2022 10:58 IST

अप्रत्याशित रूप से धरती पर बढ़ते तापमान और उसके चलते तेजी से पिघलते ग्लेशियरों की वजह से समुद्र में जलस्तर बढ़ रहा है. आलम ये है कि अब सागर अपनी सीमाओं को तोड़ कर तेजी से बस्ती की ओर बढ़ रहा है.

Open in App

मानसून कर्नाटक के समुद्री तट पर स्थित इलाकों के लिए नई आफत बन रहा है. पृथ्वी और विज्ञान मंत्रालय का एक अध्ययन बताता है कि राज्य की समुद्री रेखा के 22 फीसदी इलाके की जमीन धीरे-धीर पानी में जा रही है. दक्षिण कन्नड़ जिले की तो 45 प्रतिशत भूमि पर कटाव का असर  दिख रहा है. उडुपी और उत्तर कन्नड़ के हालात भी गंभीर हैं. 

धरती के अप्रत्याशित बढ़ते तापमान और उसके चलते तेजी से पिघलते ग्लेशियरों के चलते सागर की अथाह जल निधि अब अपनी सीमाओं को तोड़ कर तेजी से बस्ती की ओर भाग रही है. समुद्र की तेज लहरें तट को काट देती हैं और देखते ही देखते आबादी के स्थान पर नीले समुद्र का कब्जा हो जाता है. किनारे की बस्तियों में रहने वाले मछुआरे अपनी झोपड़ियां और पीछे  कर लेते हैं. कुछ ही महीनों में वे कई किलोमीटर पीछे खिसक आए हैं. 

अब आगे समुद्र है और पीछे जाने को जगह नहीं बची है. कई जगह पर तो समुद्र में मिलने वाली छोटी-बड़ी नदियों को सागर का खारा पानी हड़प कर गया है, सो इलाके में पीने, खेती और अन्य उपयोग के लिए पानी का टोटा हो गया है.

केरल के कोच्ची के शहरी इलाके चेलेन्नम में सैकड़ों घर अब समुद्र के ‘ज्वार-परिधि’ में आ गए हैं, यहां सदियों पुरानी बस्ती है लेकिन अब हर दिन वहां घर ढह रहे हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ केरल, त्रिवेंद्रम द्वारा किए गए और जून -22 में प्रकाशित हुए शोध में बताया गया है कि त्रिवेन्द्रम जिले में पोदियर और अचुन्थंग के बीच के 58 किलोमीटर के समुद्री तट का 2.62 वर्ग किलोमीटर हिस्सा बीते 14 सालों में सागर की गहराई में समा गया.

यह शोध बताता है कि सन 2027 तक कटाव की रफ्तार भयावह हो सकती है. वैसे इस शोध में एक बात और पता चली कि इसी अवधि में समुद्र के बहाव ने 700 मीटर नई धरती भी बनाई है.

ओडिशा में प्रसिद्ध बंदरगाह पारादीप के एर्सामा ब्लोक के सियाली समुद्र तट पर  खारे पानी का दायरा बढ़ कर गांवों के भीतर पहुंच गया है. करीबी जिला मुख्यालय जगतसिंह पुर में भी समुद्र के तेज बहाव से भूमि काटने का कुप्रभाव सामने आ रहा है.

टॅग्स :कर्नाटकओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए