लाइव न्यूज़ :

राजेश कुमार यादव का ब्लॉग: पीड़ित मानवता की सेवा का प्रतीक रेडक्रॉस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2020 08:31 IST

रेडक्रॉस ने मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्नता, स्वयं प्रेरित सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता के सिद्धांतों को आत्मसात किया है. वर्तमान में विश्व के 186 देशों में रेडक्रॉस सोसायटी कार्य कर रही है. इस संस्था की पहचान सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉसचिह्न है. आज यह चिह्न पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा का प्रतीक बन गया है.

Open in App

दुनियाभर में रेडक्रॉस चिह्न जरूरतमंद लोगों के प्रति एक निष्पक्ष और गैरपक्षपातपूर्ण सेवा का प्रतीक रहा है. यह चिह्न पीड़ितों के लिए एक उम्मीद की किरण होने के साथ-साथ उन लोगों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है जो विषम परिस्थितियों में भी पीड़ितों की सहायता के लिए जाते हैं. चाहे दो देशों की जंग हो, आतंकवादी हिंसा हो या फिर सुनामी और भूकंप, सफेद झंडे के बीच में लाल क्रॉस का निशान हर जगह दिखाई पड़ता है.

सरहद, मजहब और खतरे की परवाह किए बगैर रेडक्रॉस ने लाखों लोगों के जख्मों पर मरहम लगाया. वैश्वीकरण के इस जमाने में तेल और परमाणु हथियारों पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस जैसी संस्था मानवता के लिए आशा की किरण है. वर्तमान समय में रेडक्रॉस की भूमिका केवल युद्ध के दौरान बीमार और घायल सैनिकों, युद्ध करने वालों और युद्धबंदियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और उचित उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं रह गया है. अब उसके दायित्व का दायरा और बढ़ गया है.

अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया के कुछ देशों में पिछले कुछ सालों के दौरान आई भयंकर बाढ़ और सुनामी लहरों के तांडव तथा अमेरिका में कटरीना तूफान के दौरान और उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस ने जो भूमिका निभाई उससे उसके बढ़े हुए दायरे का पता चलता है. सच्चाई तो यह है कि आज की विकट परिस्थितियों में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस जैसी संस्था पूरे विश्व की जरूरत बन गई है जो आपदा के समय भरोसेमंद दोस्त की तरह मदद का हाथ बढ़ाती है. पीड़ित मानवता की सेवा बिना भेदभाव के करते रहने का यह विचार देने वाले तथा रेडक्रॉस अभियान को जन्म देने वाले महान मानवता प्रेमी जीन हेनरी ड्यूनेंट का जन्म दिवस 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है.

रेडक्रॉस ने मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्नता, स्वयं प्रेरित सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता के सिद्धांतों को आत्मसात किया है. वर्तमान में विश्व के 186 देशों में रेडक्रॉस सोसायटी कार्य कर रही है. इस संस्था की पहचान सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉसचिह्न है. आज यह चिह्न पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा का प्रतीक बन गया है. भारत के रेडक्रॉस का संबंध प्रथम विश्वयुद्ध से है. भारत में वर्ष 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन हुआ, तब से रेडक्रॉस के स्वंयसेवक विभिन्न प्रकार की आपदाओं में निरंतर नि:स्वार्थ भावना से अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला