लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: भारत के 2 कदम पर 4 कदम आगे बढ़ाने वाले इमरान खान को सांप क्यों सूंघ गया?

By विकास कुमार | Updated: February 15, 2019 13:37 IST

इमरान खान ने बार-बार मोदी सरकार को ललकारते हुए कहा था कि आप 2 कदम आगे बढ़ें, हम 4 कदम आगे बढ़ेंगे. लेकिन इसके पहले ही पाकिस्तान ने अपने नापाक कदम आगे बढ़ा दिए हैं.

Open in App

नृशंस, अमानवीय और इस्लाम के नाम पर पाकिस्तान का नंगा खेल एक बार सामने आया है. पुलवामा में सीआरपीएफ के 49 जवानों की शहादत के बाद अभी तक 98 कदम आगे बढ़ने वाले इमरान खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन आतंकवादी ने पाकिस्तानी के काले मंसूबों को गैर इस्लामिक तरीके से पूरा करते हुए उसे इस्लामिक प्रक्रिया का हिस्सा बनाने का भरसक प्रयास किया होगा.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही इमरान की तरफ से प्रतिक्रिया आती रही है. उन्होंने बार-बार मोदी सरकार को ललकारते हुए कहा था कि आप 2 कदम आगे बढ़ें, हम 4 कदम आगे बढ़ेंगे. लेकिन भारत के कदम आगे बढ़ाने से पहले ही पाकिस्तान ने अपने नापाक कदम आगे बढ़ा दिए हैं. 

पाकिस्तान में सेना का लोकतंत्र पर है कब्ज़ा 

इमरान खान की स्टेट प्रायोजित सेना ने भारतीय सेना को एक ना भूला जाने वाला जख्म दिया है. 2016 में उरी हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को करारा  जवाब दिया था. जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से कुछ दिन तक आतंकवाद के निर्यात पर रोक लग गई थी. लेकिन पाकिस्तान में सरकार की औकात वहां की सेना के सामने हमेशा से नगण्य रही है. फिर इमरान खान किस दम पर चीत्कार कर रहे थे. 

आये दिन हुंकार भरने वाले इमरान खान को आज सांप सूंघ गया है. अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. दरअसल इमरान खान प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ज्यादा ही उत्तेजित हो गए थे. उन्हें अंदाजा नहीं रहा होगा कि उन्हें किसी भी फैसले से पहले सेना के सामने हाजिर होना पड़ेगा. 

तालिबान खान के नाम से प्रसिद्ध 

इमरान खान को पाकिस्तान में कुछ लोग तालिबान खान के नाम से भी जानते हैं. ऐसा कहा जाता है कि उनके प्रधानमंत्री बनने के पीछे पाकिस्तानी सेना और कट्टरपंथी संगठनों का भी हांथ रहा है. पाकिस्तान से मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा छिन लिया गया है. अब पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए तैयार रहना होगा. आर्थिक रूप से बर्बाद होते पाकिस्तान को एक और बर्बादी का मंजर देखना होगा.  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइमरान खाननरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान