लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉगः बिहार में जाति आधारित गणना की क्या होगी परिणति?

By प्रमोद भार्गव | Updated: June 8, 2022 13:35 IST

यह तथ्य अपनी जगह ठीक हो सकता है कि जाति, शिक्षा और आर्थिक आधार पर एकत्रित आंकड़े जनकल्याणकारी योजनाओं पर अमल करने में मदद कर सकते हैं लेकिन आरक्षण को लेकर समाज में जो दुविधाएं पनप रही हैं, वही परिणति जाति आधारित गणना में भी देखने को मिल सकती है क्योंकि आरक्षण का आधार तो जाति आधारित गिनती ही है।

Open in App

केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने से मना करने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य के सभी राजनीतिक दलों की बैठक में आम सहमति से जातिगत जनगणना कराने का निर्णय ले लिया। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस गिनती के लिए 500 करोड़ के बजट का प्रावधान भी कर दिया। राज्य सरकार यह गिनती सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से कराएगी। इस निर्णय में नीतीश के साथ तेजस्वी यादव भी खड़े हैं। गिनती का विरोध कर रही राज्य भाजपा ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिनती न कराने की सलाह देकर आखिरकार बेमन से सहमति जता दी।

यह तथ्य अपनी जगह ठीक हो सकता है कि जाति, शिक्षा और आर्थिक आधार पर एकत्रित आंकड़े जनकल्याणकारी योजनाओं पर अमल करने में मदद कर सकते हैं लेकिन आरक्षण को लेकर समाज में जो दुविधाएं पनप रही हैं, वही परिणति जाति आधारित गणना में भी देखने को मिल सकती है क्योंकि आरक्षण का आधार तो जाति आधारित गिनती ही है। देश के प्राय: सभी राजनीतिक दल जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर चुनाव में टिकट बांटते हैं। इस लिहाज से यह कहना गलत लगता है कि जातीय गिनती से समाज की सरंचना दूषित होगी। वर्तमान में अनुसूचित जातियों और जनजातियों की गिनती जातीय आधार पर ही होती है, फिर भी जातीय तानाबाना अपनी जगह बदस्तूर है। नीतीश कुमार ने तो अति-पिछड़ी और अति-दलित जातियों के विभाजन के आधार पर ही जदयू का वजूद कायम किया है।

नब्बे के दशक में वी.पी. सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए जब मंडल आयोग की सिफारिशें लागू की गई थीं, तब से जातीय गणना की मांग तीव्रता से उठती रही है। बिहार सहित अन्य प्रांतों से यह मांग भिन्न विचारधारा वाले राजनीतिक दल उठाते रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस आवाज को बल दे चुकी है। उत्तर-प्रदेश की विधानसभा में भी इस मुद्दे को मुखरता मिली है। दरअसल मंडल के बाद मुलायम सिंह, लालू प्रसाद, शरद यादव और नीतीश कुमार ने इस राजनीति को धार दी। इसी का परिणाम निकला कि उत्तर प्रदेश और बिहार में यह राजनीति कांग्रेस को बेदखल करके आज भी उत्कर्ष के चरम पर है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजाति
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए