लाइव न्यूज़ :

गौरीशंकर राजहंस का ब्लॉग: भारत से हर मोर्चे पर हारता पाक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 6, 2019 07:00 IST

जब से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया गया है, पाकिस्तान अपने परमाणु बमों का भय दिखा रहा है, जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया है.

Open in App

भारत के बहुत प्रय} करने के बाद पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद पहुंचाई. कुलभूषण को पाकिस्तान ने जबरन ईरान में गिरफ्तार कर लिया था. वे भारतीय नौसेना के रिटायर अफसर हैं. पाकिस्तान ने उन पर झूठमूठ का आरोप लगाया कि वे भारतीय जासूस हैं और सितंबर 2017 में  उनको मौत की सजा सुना दी. इस बीच अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने कुलभूषण की फांसी की सजा निलंबित रखी. अंतर्राष्ट्रीय अदालत के दखल देने पर भारत के पाकिस्तान में उच्चायुक्त कुलभूषण जाधव से मिलने गए. न्यायालय ने कहा था कि इस मुलाकात की कोई रिकार्डिग नहीं होगी, परंतु पाकिस्तान ने इस शर्त को नहीं माना और पूरे इंटरव्यू की रिकार्डिग की.

उधर जब से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया गया है, पाकिस्तान अपने परमाणु बमों का भय दिखा रहा है, जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया है. इस बीच पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष बाजवा को तीन साल का सेवा विस्तार दे दिया गया है और एक तरह से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पाकिस्तान हर हालत में भारत से लड़ने को तैयार है. वह कहां तक लड़ेगा और कैसे लड़ेगा यह कहना कठिन है परंतु एक बात तो तय है कि पाकिस्तान आतंकवादियों की हरकतों पर नियंत्रण कभी नहीं करेगा और भारत को तंग करने के लिए आतंकवादी हरकतें करता रहेगा. 

विदेशी मीडिया में पाकिस्तान आए दिन भारत के खिलाफ प्रचार कर रहा है. अभी मालदीव में संसार के अधिकतर देशों के स्पीकर और डिप्टी स्पीकरों की बैठक हुई. पाकिस्तान को शुरू में ही कहा गया कि इस तरह की बैठक में वह द्विपक्षीय मुद्दा नहीं उठाए. लेकिन पाकिस्तान माना नहीं और उसने कश्मीर का मामला इस बैठक में उठा ही दिया.

इस पर भारत के प्रतिनिधि तथा राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कठोर शब्दों में कहा कि भारत और पाकिस्तान में सुलह संबंध तब तक नहीं हो सकते हैं जब तक कि इस्लामाबाद आतंकवाद को सभी तरह का राजकीय सहयोग देना बंद न कर दे. क्योंकि आतंकवाद ही मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. इस सम्मेलन से यह बात साफ हो गई कि दुनिया के अधिकतर देश भारत के पक्ष में हैं और भारत के खिलाफ पाक कितना भी प्रचार करे, उसका कोई असर नहीं होने वाला है.

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाधारा ३७०कुलभूषण जाधव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप