लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: विपक्षी एकता की बहुत संकरी है गली

By शशिधर खान | Updated: July 17, 2023 12:47 IST

इसके पहले 23 जून को पटना में ऐसी पहली बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयोजित की थी. नीतीश कुमार के जद(यू) गठजोड़ में राष्ट्रीय जनता दल के साथ कांग्रेस भी शामिल है.

Open in App

कांग्रेस की ओर से आयोजित गैर-भाजपा दलों को एकजुट करने के लिए बेंगलुरु बैठक से पहले राजनीतिक माहौल बिगड़ गया है. इससे लगता है कि विपक्षी एकता पथ की ओर कदम बढ़ानेवाले नेताओं को कुछ संकरी उबड़-खाबड़ गलियों से भी गुजरना पड़ सकता है. कांग्रेस शासित कर्नाटक की मेजबानी में 17-18 जुलाई को हो रही यह विपक्षी एकता बैठक दूसरी है. 

इसके पहले 23 जून को पटना में ऐसी पहली बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयोजित की थी. नीतीश कुमार के जद(यू) गठजोड़ में राष्ट्रीय जनता दल के साथ कांग्रेस भी शामिल है. वामदल बाहर से सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं.

23 जून से अभी तक कुछ ऐसे राजनीतिक उलटफेर हुए और परिस्थितियां सामने आ गईं, जो 17-18 जुलाई की बैठक का पीछा करेंगी. इनमें दो प्रमुख घटनाएं गौर करने लायक हैं. एक है, महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम और दूसरा है, प. बंगाल का पंचायत चुनाव. महाराष्ट्र की शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होकर अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन गए. 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार महाराष्ट्र के कद्दावर नेता हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी विपक्षी एकता प्रयास के संयोजक के रूप में उन्हें देखा जा रहा है. राष्ट्रीय संयोजक के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर कई दलों के नेता चुप लगा जाते हैं. लेकिन शरद पवार के नाम पर मतभेद लगभग नहीं के बराबर है.

महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव ने विपक्षी एकता के प्रयास को झटका दिया. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) ने अपनी दबंग हैसियत और मतदाताओं के बीच जमीनी स्तर तक पकड़ का डंका बरकरार रखा. 

दीदी भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी एकता मंच की प्रभावशाली कड़ी हैं. लेकिन 8 जुलाई को हुए पंचायत चुनाव से पहले और परिणाम आने तक कांग्रेस और भाजपा दोनों एक साथ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ खुलकर सामने आ गए.

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र