लाइव न्यूज़ :

नवीन जैन का ब्लॉग: पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है हाथ धोने की प्रासंगिकता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 15, 2020 17:54 IST

कोरोना वायरस का संक्रमण जिस तरह तेजी से फैला है, उसके बाद पूरी दुनिया में हाथ धोने को लेकर जागरूकता बढ़ी है. हाल ही में हाथ धोने को लेकर एक सर्वे किया गया जिसमें 22 देशों के करीब 20 हजार लोग शामिल हुए.

Open in App
ठळक मुद्दे अच्छी तरह से हाथ धोने से केवल कोरोना नहीं कई बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है. दिमागी बुखार, इन्फ्लुएंजा, सांस संबंधी रोगों, हेपेटाइटिस ए, डायरिया, स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा संभव

प्राचीन काल से हमारे यहां पीने का पानी रखने का स्थान जहां हम मटका या घड़ा रखते हैं, वह जगह बहुत शुभ मानी जाती है. वहां शाम में दीपक लगाने की भी मान्यता है. जब हम वहां से पीने का पानी भरते हैं तो उसके पास ही एक छोटा गड्ढा रखते हैं जिसमें हम हाथ धोते हैं. 

इसका संबंध मात्र हिंदू सभ्यता की एक प्रथा से नहीं है बल्कि यदि हमारी सभ्यता का गहन अध्ययन किया जाए तो पता चलेगा कि हमारी हर आदत और आचरण के पीछे एक तर्कसंगत वैज्ञानिक कारण है. कोविड-19 के कहर में चाहे डब्ल्यूएचओ हो या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, लोगों से अन्य सुझावों के अलावा बार-बार हाथ धोने की अपील कर रहे हैं.  

डॉक्टर से लेकर सेलिब्रिटी तक हाथ धोने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. कहा यह भी जा रहा है कि हाथ किन साधनों से धोएं, कितनी बार धोएं, कैसे धोएं वगैरह. वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे के अवसर पर हाथ धोने की महत्ता और ज्यादा समीचीन हो गई है.

हाथ धोने को लेकर सर्वे

हाल ही में हाथ धोने को लेकर एक सर्वे किया गया जिसमें 22 देशों के करीब 20 हजार लोग शामिल हुए. इस सर्वे में पाया गया कि कोरोना से बचने के लिए 91 फीसदी ऑस्ट्रियाई लोगों ने हैंड वाशिंग को अपनी आदत में शुमार किया.

दूसरे स्थान पर बुल्गारिया रहा, जहां 89 फीसदी लोगों ने माना कि हाथ धोने से हम बहुत हद तक कोरोना से बचेंगे. तीसरे स्थान पर भारत आया, जहां 72 फीसदी लोगों ने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए हैंड वाशिंग बहुत कारगर है. इस सर्वे में आखिरी स्थान पर पाकिस्तान रहा. वहां महज 41 फीसदी लोगों ने हैंड वाशिंग को अपनाया.

पहला ग्लोबल हैंड वाशिंग डे 2008 में मनाया गया था, जिसमें विश्वभर के 70 से अधिक देशों के 12 करोड़ से अधिक बच्चों को साबुन से हाथ धोने की प्रक्रिया समझाई गई. संदेश यही था कि सही तरीके से हाथ धोने से आप कई तरह के इन्फेक्शन्स तथा बीमारियों से बच सकते हैं. 

अच्छी तरह से हाथ धोने से दिमागी बुखार, इन्फ्लुएंजा, सांस संबंधी रोगों, हेपेटाइटिस ए, डायरिया तथा कई तरह की स्किन प्रॉब्लम जैसी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है. कहा जाता है कि सही ढंग से हाथ धोने से तकरीबन 99 फीसदी कीटाणु निकल जाते हैं. 

कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए कोई वैक्सीन नहीं है, ऐसे में सबसे ताकतवर हथियारों में मास्क के अलावा हाथ धोने की आदत ही है. सूखी त्वचा की तुलना में गीली त्वचा से रोगाणुओं के फैलने की संभावना अधिक होती है.

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियापाकिस्तानऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र