लाइव न्यूज़ :

विवेक शुक्ला का ब्लॉग: नारायणमूर्ति ने दिखाया दिल्ली को आईना

By विवेक शुक्ला | Updated: April 27, 2023 14:25 IST

धीर-गंभीर नारायणमूर्ति जैसे इंसान की कठोर टिप्पणी के बाद दिल्ली को सोचना होगा कि उसकी कमी कहां है? नारायणमूर्ति ने शायद ही किसी अन्य शहर के संबंध में इतनी बेबाक राय जाहिर की हो.

Open in App
ठळक मुद्देअभी कुछ समय पहले इंफोसिस टेक्नोलॉजीज के फाउंडर चेयरमैन एन. नारायणमूर्ति राजधानी में थे.उन्होंने दिल्ली वालों को कायदे से आईना दिखा दिया.उन्होंने एकदम सही कहा कि उन्हें दिल्ली में आकर डर लगता है.

दिल्ली गुस्से में है. उसे बात-बात पर लड़ना-झगड़ना पसंद है. वह सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है. आपे से बाहर होना दिल्ली का स्थायी भाव बन चुका है. दिल्ली ने अपनी डिक्शनरी से धैर्य शब्द को तो बहुत पहले ही निकाल कर बाहर फेंक दिया था. दिल्ली को पसंद है नियमों की अनदेखी करना और पकड़े जाने पर अपनी फलां-फलां से जान-पहचान का हवाला देना. 

अभी कुछ समय पहले इंफोसिस टेक्नोलॉजीज के फाउंडर चेयरमैन एन. नारायणमूर्ति राजधानी में थे. उन्होंने दिल्ली वालों को कायदे से आईना दिखा दिया. उन्होंने एकदम सही कहा कि उन्हें दिल्ली में आकर डर लगता है. दिल्ली वाले ट्रैफिक नियमों को कतई नहीं मानते. उन्होंने एयरपोर्ट से अपने होटल तक जाते हुए देखा होगा कि दिल्ली वाले कितनी अकड़ में सड़कों पर कारें, मोटरसाइकिलें और दूसरे वाहन दौड़ाते हैं. 

आप कभी राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर आइए. यकीन मानिए कि आप घबरा जाएंगे वहां पर फैली अराजकता से. एयरपोर्ट के बाहर आपको टैक्सी लेने के लिए खासी मशक्कत करनी होगी. जरा सोचिए कि जब कोई विदेशी टूरिस्ट यहां आता होगा तो उसकी भारत को लेकर पहली छवि कितनी खराब बनती होगी. धीर-गंभीर नारायणमूर्ति जैसे इंसान की कठोर टिप्पणी के बाद दिल्ली को सोचना होगा कि उसकी कमी कहां है? नारायणमूर्ति ने शायद ही किसी अन्य शहर के संबंध में इतनी बेबाक राय जाहिर की हो.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर महीने बड़ी तादाद में लोग सैर-सपाटा के लिए निकलते हैं. ये देश का सबसे बिजी एयरपोर्ट बन चुका है. दिल्ली में लक्जरी कारों से लेकर महंगे मोबाइल फोन तक की भरपूर बिक्री होती है. दिल्ली हरेक शाम को घर के बाहर से डिनर मंगवा रही होती या खाने के लिए निकलती है. दिल्ली सब कुछ तो देती है दिल्ली वालों को. फिर भी ये शहर गुस्से में है. इसका गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. इसके असंतोष का कारण समझ से परे है.

टॅग्स :Narayana MurthyभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो