लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्न 2018: संसद के इस सत्र को सफल करें

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 18, 2018 11:54 IST

इस सत्न को बेहतर बनाने की अपील सत्तारूढ़ दल और विरोधी दल भी कर रहे हैं लेकिन दोनों ही एक दूसरे की टांग-खिंचाई से बाज नहीं आ रहे हैं।

Open in App

संसद का मानसून सत्न बुधवार से शुरू हो रहा है। हो सकता है कि यह संसद का अंतिम सत्न सिद्ध हो, क्योंकि आम चुनाव जल्दी कराए जाने की खबर आजकल जोरों पर है। आशंका यही है कि पिछले सत्न की तरह यह सत्न भी कहीं हंगामे की भेंट न चढ़ जाए। पिछले सत्न में दोनों सदनों में मुश्किल से 20-30 प्रतिशत ही काम हुआ। राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर न तो सार्थक बहस हुई और न ही कई महत्वपूर्ण विधेयक कानून बन पाए। दोनों सदनों के सत्न हंगामे और बहिष्कार की बलि चढ़ गए। 

इस सत्न को बेहतर बनाने की अपील सत्तारूढ़ दल और विरोधी दल भी कर रहे हैं लेकिन दोनों ही एक दूसरे की टांग-खिंचाई से बाज नहीं आ रहे हैं। यदि कांग्रेस का आरोप भाजपा पर यह है कि वह संसद में महिला-आरक्षण का कानून तो बनाती नहीं है और तीन तलाक विरोधी कानून के जरिए मुस्लिम महिलाओं को लुभाने में लगी हुई है तो भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस मुस्लिम बुद्धिजीवियों के जरिए मुसलमान पुरुषों को रिझाने में लगी हुई है। 

एक जमाना था जबकि जनसंघ और भाजपा को मुस्लिम-विरोधी कहा जाता था। अब कांग्रेस को हिंदू-विरोधी कहा जा रहा है। इसके अलावा राज्यसभा के उप-सभापति के चुनाव को लेकर भी सत्तारूढ़ और विरोधी दलों में दांव-पेंच चल रहे हैं।  संसद के इस सत्न में छह अध्यादेशों पर मुहर लगनी है, तीन तलाक और पिछड़े वर्ग संबंधी महत्वपूर्ण विधेयक भी कानून बनने हैं। यदि यह सत्न सिर्फ महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून ही पास कर दे तो इसे मैं सफल सत्न कहूंगा। पाकिस्तान ने इस चुनाव में 5 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। भारत के दोनों सदनों में क्रमश: 66 और 28 महिलाएं हैं। यानी लगभग 11-12 प्रतिशत। इन्हें तीन गुना करें, उसके पहले सभी दल अपने-अपने संगठनों में कम से कम 20 प्रतिशत पदों पर तो प्रतिष्ठित कर दें।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारManrega Name Changed: क्या सरकार को मजदूरों के पसीने की कद्र है?

भारतParliament Session: दलगत राजनीति की भेंट चढ़ता संसदीय कामकाज, लोकसभा में 83 और राज्यसभा में 73 घंटे बर्बाद?

भारतपीएम और सीएम होंगे अरेस्ट?, प्रशांत किशोर ने कहा- बिल के पीछे कोई गलत नीयत न हो तो ठीक, आप 2-4 महीने जेल में हैं तो सत्ता चला नहीं सकते, वीडियो

भारतरोज हंगामा, 30 दिन और केवल 37 घंटे काम?, 21 जुलाई से शुरू और 21 अगस्त को खत्म, 14 सरकारी विधेयक पेश और 12 विधेयक पारित, लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भारतक्यों खाली पड़े हैं शिक्षकों के दस लाख पद ?

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल