लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: नए संसद भवन के साथ इतिहास का निर्माण

By अवधेश कुमार | Updated: May 26, 2023 15:22 IST

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार का विरोद कर रही है लेकिन नए संसद भवन के साथ इतिहास का भी निर्माण हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन होने वाला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा नए संसद भवन के निर्माण से भारत के इतिहास का भी निर्माण होगा

नया संसद भवन उद्घाटन के लिए तैयार है। कोई भवन तात्कालिक स्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्मित होता है। बदलती परिस्थितियों के अनुरूप परिवर्तन की गुंजाइश एक सीमा तक ही रहती है।

पिछले तीन दशकों के अंदर सरकार व सरकार के बाहर सांसदों एवं वहां कार्यरत कर्मियों को पता है कि संसद भवन में अब वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए बहुत ज्यादा परिवर्तन की गुंजाइश नहीं रह गई है।

अंग्रेजों ने संसद भवन से लेकर उसके आसपास के इलाकों को, जिसे सेंट्रल विस्टा कहा जाता है, अपने अनुसार विकसित किया था। उनमें पिछले 75 वर्षों में परिवर्तन किए गए लेकिन ये सभी लंबे समय की दृष्टि से न थे न हो सकते हैं।

 यह आवश्यक हो गया था कि कोई सरकार साहस कर भविष्य की चुनौतियों और आवश्यकताओं का आकलन करते हुए पूरे क्षेत्र का पुनर्निर्माण करे। यूपीए सरकार में भी इस पर चर्चा हुई तथा संसद भवन सहित कुछ निर्माण पर सहमति भी बनी।

यह पूरे देश के लिए आत्मसंतोष का विषय होना चाहिए कि हम इस स्थिति में हैं कि विश्व के श्रेष्ठ संसद भवन का निर्माण करा सकते हैं और उसके अनुरूप आसपास के सरकारी भवनों और स्थलों को भी उत्कृष्ट ढांचे में नए सिरे से खड़ा कर सकते हैं।

आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सहमत हों या असहमत हों, लेकिन इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि एक विजन के तहत उन्होंने समस्त परिवर्तन किए हैं। 1967 से इंडिया गेट के पास मूर्ति की खाली जगह पर सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति लगी।

 जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाने के बाद किसी को शायद आज तक समझ नहीं आया कि वहां किसकी मूर्ति लगानी चाहिए। यह भी प्रश्न है कि 1947 के बाद 20 वर्षों तक वहां जॉर्ज पंचम की मूर्ति क्यों थी? उसके साथ वहां युद्ध स्मारक बनाया गया।

इंडिया गेट तक का राजपथ कर्तव्य पथ बना. तो इन सबके पीछे निश्चित रूप से देश के संदर्भ में यह सोच है कि इन स्थानों से क्या संदेश जाए और लोगों के अंदर कैसी मानसिकता पैदा हो। नये संसद भवन के साथ स्वतंत्र भारत में इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखा गया है।

टॅग्स :भारतीय संसदParliament Houseसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...