लाइव न्यूज़ :

Mahaparinirvan Diwas 2023: देश के संविधान के शिल्पी, बाबासाहब के सिद्धांत थे स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: December 6, 2023 10:53 IST

Mahaparinirvan Diwas 2023: स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व संविधान की टेक बने तो उसके पीछे कई अन्य कारकों व कारणों के साथ बाबासाहब की इस पसंद की भी बड़ी भूमिका थी.

Open in App
ठळक मुद्दे समता एक कल्पना हो तो भी उसे एक शासी निकाय के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए. दलित-वंचित तबकों को सच्चा सामाजिक न्याय उपलब्ध कराने का और कोई रास्ता है ही नहीं. सामाजिक न्याहासिल करने के लिए वे जैसे भी संभव हो, शिक्षा तो प्राप्त करें ही, संघर्ष भी करें और संगठित भी रहें.

Mahaparinirvan Diwas 2023: प्रखर समाजसुधारक, प्रभावशाली वक्ता, अनूठे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और राजनेता. हां, जिन बाबासाहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर को हम आमतौर पर अपने देश के संविधान के शिल्पी के तौर पर जानते हैं, इस अर्थ में ‘बहुज्ञ’ थे कि उनके व्यक्तित्व के कई दूसरे महनीय आयाम भी थे.

अपनी बातचीत में वे प्रायः कहा करते थे कि उन्हें एकमात्र वही धर्म पसंद है, जो स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व सिखाता हो. आगे चलकर यही स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व संविधान की टेक बने तो उसके पीछे कई अन्य कारकों व कारणों के साथ बाबासाहब की इस पसंद की भी बड़ी भूमिका थी.

उनकी इस मान्यता की भी कि समता एक कल्पना हो तो भी उसे एक शासी निकाय के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए. एक तो इस कारण कि दलित-वंचित तबकों को सच्चा सामाजिक न्याय उपलब्ध कराने का और कोई रास्ता है ही नहीं. और दूसरे इस कारण कि जब तक उन्हें इसका रास्ता उपलब्ध कराकर बराबर का भागीदार नहीं बनाया जाएगा, देश के राजनीतिक लोकतंत्र को सार्थक नहीं बनाया जा सकता.

अपनी इसी मान्यता के मद्देनजर बाबासाहब ने दलितों का आह्वान किया था कि सामाजिक न्याय हासिल करने के लिए वे जैसे भी संभव हो, शिक्षा तो प्राप्त करें ही, संघर्ष भी करें और संगठित भी रहें. उन्होंने खुद भी बहुत से कष्ट सहे लेकिन अपनी शिक्षा को प्रभावित नहीं होने दिया था.

पुस्तकें पढ़ने का तो उन्हें व्यसन-सा था और उनका व्यक्तिगत पुस्तकालय दुनिया के सबसे बड़े व्यक्तिगत पुस्तकालयों में गिना जाता था. उनके सामाजिक न्याय सम्बन्धी विचारों को आज देश में व्यापक स्वीकृति प्राप्त है और मजबूरी में ही सही, सारे राजनीतिक दल और नेता उनसे सहमति जताते और उनकी दिशा में बढ़ने की प्रतिबद्धता जताते हैं.

प्रसंगवश, 1943 में उनको वाइसराय काउंसिल में शामिल किया और श्रममंत्री बनाया गया तो लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी दिया गया. ठेकेदारों में इस विभाग के निर्माण के ठेके लेने की होड़ मची रहती थी और उसका बजट भी भारी भरकम हुआ करता था.

एक बार एक बड़े ठेकेदार ने ठेके के लालच में बाबासाहब के बेटे यशवंत राव को इस शर्त पर अपना पार्टनर बनाने और 25-50 प्रतिशत तक कमीशन देने का प्रस्ताव भेजा कि वे अपने पिता से उसे ठेका दिला दें. लेकिन यशवंत ने दिल्ली जाकर इस बाबत बाबासाहब से कहा तो उन्हें टका-सा जवाब मिला,  मैं यहां अपनी संतान पालने नहीं आया हूं. ऐसे लोभ-लालच मुझे मेरे समाज के उद्धार के ध्येय से डिगा नहीं सकते. कहते हैं कि इसके बाद बाबासाहब ने उसी रात यशवंत को भूखे पेट मुंबई वापस भेज दिया था.

टॅग्स :Bhimrao Ambedkarमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी