लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः कोरोना के लिए जनप्रतिनिधि घर-घर जाएं

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 30, 2020 12:12 IST

देश के प्रधानमंत्नी और मुख्यमंत्रियों से भी अपेक्षा है कि वे देश की सभी पंचायतों, नगरपालिकाओं, नगर निगमों और विधानसभाओं के सदस्यों से कहें कि वे अपने-अपने निर्वाचन-क्षेत्नों में जाएं और हर घर को मुफ्त राशन बंटवाएं. वे हर घर पर जैसे वोट लेने जाते हैं, वैसे ही अब अन्न देने जाएं.  

Open in App

बुद्धिजीवियों तथा राजनेताओं ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की कि जो लाखों दिहाड़ी मजदूर, कर्मचारी और खुदरा विक्रेता अपने गांवों की तरफ भाग रहे हैं, उन्हें वे यात्ना की सुविधा दें. उन्होंने इसकी तुरंत व्यवस्था की. उन्हें किन शब्दों में धन्यवाद दिया जाए. सभी मुख्यमंत्रियों से यह भी अपेक्षा है कि वे ये तो कहते रहें कि लोग शहर छोड़कर गांवों की तरफ कूच न करें लेकिन फिर भी वे लोगों को अपने ठिकानों पर पहुंचाने की पूरी तैयारी करें. सबको अपनी जान प्यारी है. जो भी आवश्यक सावधानी है, उसका वे ध्यान अपने आप रखेंगे. उन्हें डंडे के जोर से डराया न जाए.

देश के प्रधानमंत्नी और मुख्यमंत्रियों से भी अपेक्षा है कि वे देश की सभी पंचायतों, नगरपालिकाओं, नगर निगमों और विधानसभाओं के सदस्यों से कहें कि वे अपने-अपने निर्वाचन-क्षेत्नों में जाएं और हर घर को मुफ्त राशन बंटवाएं. वे हर घर पर जैसे वोट लेने जाते हैं, वैसे ही अब अन्न देने जाएं.  

दिल्ली में मुख्यमंत्नी केजरीवाल हर घर को 7.50 किलो राशन बंटवा रहे हैं. जिस घर को नहीं लेना है, वह राशन न ले. लेकिन गांवों में, कस्बों में और शहरों में किसी भी नागरिक को भूखे नहीं मरने देना है. सब घरों में अगले दो हफ्ते का राशन जरूर पहुंच जाए. मुङो पूरा विश्वास है कि हमारे हजारों वर्षो से चले आ रहे घरेलू नुस्खों के दम पर हम इस महामारी पर जल्दी ही काबू पा लेंगे. ये नुस्खे चाहे कोरोना का सीधा इलाज न करें लेकिन वे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को काफी बढ़ा देते हैं. 

पिछले एक सप्ताह से मैं लगभग रोज इस मुद्दे पर जोर दे रहा हूं.

मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्यो की बैठक बुलाई थी. हमारे नुस्खों का फायदा सारे विश्व को मिलना चाहिए.

यह भारत दानवीरों का देश है. यह बात इस संकट के समय सिद्ध हो रही है. देश के सेठों ने अपनी तिजोरियां खोल दी हैं. छोटे-मोटे शहरों में वे सैकड़ों-हजारों लोगों के मुफ्त भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के 11 करोड़ सदस्यों का विशेष दायित्व है कि वे कोरोना-युद्ध में भारत को विजयी बनाएं.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी

भारतBJP सरकार के तहत TMC के हर गुंडे को उनके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी

भारतसुवेंदु अधिकारी बोले- कोई हिंसा नहीं, कानून के तहत होगी कार्रवाई

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतBihar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल बनाए जा सकते हैं सम्राट कैबिनेट में मंत्री