लाइव न्यूज़ :

कृष्ण प्रताप सिंह का ब्लॉगः बड़े संकट की आहट है यह जलसंकट 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 20, 2019 19:03 IST

अगर शिमला में मार्च के अंतिम सप्ताह में ही लू चलने लगेगी और जून आते-आते प्यासे लोग पानी के लिए तड़पने लगेंगे तो लोगों के मन में बनी और बसी उसकी पुरानी मनोहारी छवि टूटेगी ही. 

Open in App

पिछले साल इन्हीं दिनों की बात है, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का भीषण जलसंकट से सामना हुआ, जिसके चलते वहां प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव स्थगित करना पड़ा. साथ ही पर्यटकों से वहां न जाने की अपीलें की जाने लगीं तो चीड़ व देवदार के जंगलों से हर किसी का दिल चुराने वाली इस ‘पहाड़ों की रानी’, जो सुरम्य प्राकृतिक और नयनाभिराम हिमाच्छादित दृश्यों की स्वामिनी भी है, की दुर्दशा देशव्यापी चर्चाओं का विषय बनी. 

कई जानकारों ने यह अंदेशा भी जताया कि हम अभी भी अपने देश को प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध उपभोग के रास्ते पर सरपट दौड़ाने से बाज नहीं आए तो जैसे उसके अनेक गांव व नगर, वैसे ही पहाड़ों की यह रानी भी, आने वाले बरसों में अपनी पुरानी पहचान से अलग हो जाएगी और बहुत संभव है कि आने वाली पीढ़ियां उसे किसी और ही रूप (कुरूप) में जानने-पहचानने को अभिशप्त होकर रह जाएं. जानकारों के पास इस अंदेशे के कई वाजिब तर्क भी थे. उनमें सबसे बड़ा यह कि अगर शिमला में मार्च के अंतिम सप्ताह में ही लू चलने लगेगी और जून आते-आते प्यासे लोग पानी के लिए तड़पने लगेंगे तो लोगों के मन में बनी और बसी उसकी पुरानी मनोहारी छवि टूटेगी ही. 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कई जगहों पर लोग पेयजल के लिए हिंसक झड़पों पर आमादा हैं और ऐसी ही एक झड़प के बाद राज्य के विधानसभाध्यक्ष के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात की बात करें तो वहां संकट की विकटता ऐसी है कि भाजपा के विधायक बलराम थवानी ने अहमदाबाद के नरोडा क्षेत्न में पानी की किल्लत की शिकायत लेकर उनके पास गई महिला राजनीतिक कार्यकर्ता पर अपने कार्यालय के बाहर, समर्थकों के साथ, दिनदहाड़े बेरहमी से लातें, घूंसे व थप्पड़ बरसा डाले. 

 अगर यही हाल रहा और इस जल संकट को भी महज जल का संकट समझकर उससे फौरी उपायों के सहारे जैसे-तैसे ही पार पाया गया यानी उसके कारण दूर करने की ओर नहीं बढ़ा गया तो एक दिन हमारे गांव और शहर सबके सब दुर्निवार संकटों के सामने खड़े दिखेंगे. सवाल है कि क्या हमारा तंत्न उस दिन से पहले चेत सकेगा? और जवाब यह कि उसे चेतना ही होगा, बशर्ते जब भी हमारी सरकार हमें 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था के पांच लाख करोड़ डॉलर की हो जाने का सपना दिखाए, हम उससे यह जरूर पूछें कि उस अर्थव्यवस्था में देश के सारे लोगों को पीने का जरूरतभर साफ पानी मयस्सर होगा कि नहीं?

टॅग्स :शिमलाचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह