लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पर किसानों को भरोसा नहीं है!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 1, 2020 21:24 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएसपी पर केन्द्र सरकार की ओर से आश्वस्त किया है, फिर किसान उस पर भरोसा क्यों नहीं कर रहे हैं?

Open in App
ठळक मुद्दे2014 से पहले जो मोदी टीम ने अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे, वे एकदम झूठे थे.छह वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया कि पीएम मोदी की मौखिक बातों, वादों और इरादों पर भरोसा किया जा सके.

किसान आंदोलन को छह दिन हो गए हैं, हालांकि केन्द्र सरकार ने किसान नेताओं से बातचीत शुरू की है, लेकिन जिस तरह से समय गुजारा गया, किसान आंदोलन पर सियासी कीचड़ उछाला गया, उसमें दरार डालने की कोशिशें की गई, उसने साफ कर दिया है कि 2014 से पहले जो मोदी टीम ने अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे, वे एकदम झूठे थे.

यही वजह है कि किसान उनके किसी भी मौखिक वादे और इरादे पर भरोसा नहीं कर रहे हैं!किसान आंदोलन शुरू होने के साथ ही लगातर किसानों से एक ही सवाल पूछा जा रहा था कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएसपी पर केन्द्र सरकार की ओर से आश्वस्त किया है, फिर किसान उस पर भरोसा क्यों नहीं कर रहे हैं?

दरअसल, दो ऐसे प्रमुख कारण हैं कि किसान लिखित में चाहते हैं, एमएसपी पर कानून चाहते हैं....एक- वर्ष 2014 में गैस, पेट्रोल, डीजल, के दाम, महंगाई सहित अनेक समस्याओं पर कांग्रेस पर सियासी निशाना साधते हुए जनता को अच्छे दिनों के सपने दिखाए गए थे, यही नहीं, कोरोना संकट में भी बीस लाख करोड़ की राहत, करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज जैसे सरकारी आंकड़ों से पेट भरने की कोशिशें की गई, लेकिन केन्द्र सरकार ने इन छह वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया कि पीएम मोदी की मौखिक बातों, वादों और इरादों पर भरोसा किया जा सके.

दो- यदि आज किसान भरोसा कर भी लें, तो भविष्य में जो भी सरकार आएगी वह उस पर कायम रहेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है. कितने आश्चर्य की बात है कि किसान आंदोलन को दलालों का आंदोलन तक करार दिया गया, अब तो भविष्य में जनता ही फैसला करेगी कि असली दलाल किसान हैं या सरकार है? 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदीपंजाबनरेन्द्र सिंह तोमरहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया