लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः कर्नाटक का असर महाराष्ट्र पर!

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 11, 2019 07:11 IST

कर्नाटक की जनता के मन पर इसका क्या प्रभाव पड़ा? यही कि यह गठबंधन की सरकार नाकारा है. कांग्रेस के विधायकों ने भी थोक में दलबदल कर लिया.

Open in App

कर्नाटक विधानसभा के उपचुनाव ने भाजपा को दक्षिण भारत में दुबारा मजबूत बना ही दिया है, उसने महाराष्ट्र की गैर-कांग्रेसी सरकार के लिए खतरे की घंटी भी बजा दी है. कांग्रेस और जनता दल (एस) की गठबंधन सरकार जैसी चली, उसका पहला नतीजा तो यह हुआ कि वह लड़खड़ाती गिर पड़ी. अपने छोटे-से कार्यकाल में उस सरकार के आपसी दंगल की खबरें कन्नड़ लोगों के दिमाग पर छाई रहीं.  कुमार स्वामी मुख्यमंत्नी तो बन गए लेकिन कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने उनका जीना मुश्किल कर दिया था. सार्वजनिक तौर पर आंसू बहानेवाले शायद देश के वे पहले मुख्यमंत्नी थे.

इसमें शक नहीं कि उन्होंने काफी लगन और उत्साह से काम किया लेकिन उन पर कांग्रेसी विधायकों के हमले भाजपाइयों से कहीं ज्यादा हुए. कर्नाटक की जनता के मन पर इसका क्या प्रभाव पड़ा? यही कि यह गठबंधन की सरकार नाकारा है. कांग्रेस के विधायकों ने भी थोक में दलबदल कर लिया. दलबदलुओं को जनता अक्सर हरा देती है लेकिन इस उपचुनाव में भाजपा के 15 विधायकों में से 13 जीत गए. ये जीते हुए विधायक कौन हैं? 

भाजपा के 13 विधायक ऐसे थे, जो पहले कांग्रेस या जनता दल (एस) में थे. इन विधायकों को लोगों ने क्यों जिता दिया? क्योंकि वे अपने प्रांत में स्थिर सरकार चाहते हैं. यदि ये सारे विधायक हार जाते या भाजपा के 6 विधायक भी नहीं जीतते तो येदियुरप्पा की सरकार अल्पमत में चली जाती और फिर या तो उसे जनता दल (एस) से गठबंधन करना पड़ता या कांग्रेस और जनता दल अपने मुर्दा गठबंधन को दुबारा जिंदा करते. लेकिन कर्नाटक की जनता ने गहरे विवेक का परिचय दिया है. अब भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है. 

आशा है कि अब येदियुरप्पा पहली पारी से बेहतर सरकार चलाएंगे. अपने आप को विवादों और आरोपों से ऊपर रखेंगे. कर्नाटक की सफलता का असर महाराष्ट्र पर पड़ सकता है. कर्नाटक और महाराष्ट्र दोनों जगह भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भी है. यदि महाराष्ट्र में भी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन बिखरेगा तो भाजपा को वहां भी मौका मिल सकता है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटकउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए