लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: विद्यार्थियों की बात सुनी जाए

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 13, 2019 07:19 IST

छात्न संघ के चुनाव में जीते हुए ज्यादातर पदाधिकारी वामपंथी और भाजपा-विरोधी हैं तो भी क्या हुआ? यदि वे अपने छात्नावास की अचानक बढ़ी हुई फीस पर अपना विरोध जताना चाहें तो उन्हें क्यों नहीं जताने दिया जाता?

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्नों ने सोमवार को केंद्रीय मंत्नी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को घंटों घेरे रखा. कुछ दिन पहले कोलकाता में भी यही हुआ था. वहां भी विश्वविद्यालय के छात्नों ने केंद्रीय मंत्नी बाबुल सुप्रियो को कई घंटों घेरे रखा था. राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सीधे हस्तक्षेप से वह घेराबंदी खत्म हुई. जेएनयू में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अगर थोड़ी देर और रुक जाते तो वे भी घंटों घिरे रहते. वे दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधियां प्रदान करने गए थे.

दीक्षांत समारोह में मर्यादा का पालन कैसे हुआ है, यह सारे देश ने देखा है. मैं स्वयं जेएनयू के सबसे पहले पीएचडी छात्नों में से हूं. हमारा सबसे पहला दीक्षांत समारोह 1971 में हुआ था. उसकी भव्यता और गरिमा मुङो आज भी मुग्ध करती है. लेकिन यह दीक्षांत समारोह क्या संदेश दे रहा है? मेरी यह समझ में नहीं आया कि उपकुलपति जगदीश कुमार ने छात्न प्रतिनिधि मंडल से मिलने से मना क्यों किया?

 मान लें कि छात्न संघ के चुनाव में जीते हुए ज्यादातर पदाधिकारी वामपंथी और भाजपा-विरोधी हैं तो भी क्या हुआ? यदि वे अपने छात्नावास की अचानक बढ़ी हुई फीस पर अपना विरोध जताना चाहें तो उन्हें क्यों नहीं जताने दिया जाता? विश्वविद्यालय के लगभग आधे छात्न गांव, गरीब और पिछड़ी जातियों के हैं. उनके लिए हजार-दो हजार रु. महीने का बढ़ा हुआ खर्च भी भारी बोझ है. उनकी बात सुनकर उन्हें समझाया-बुझाया जा सकता था. कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकता था. 

छात्नों को भी सोचना चाहिए कि छात्नावास के एक कमरे का किराया सिर्फ दस या बीस रु. माहवार हो तो इसे कौन मजाक नहीं कहेगा? आज से 50-55 साल पहले सप्रू हाउस (बाद में जेएनयू) छात्नावास के कमरे का किराया मैं 40 रु. माहवार देता था और भोजन का 80 रु. माहवार! किराए और भोजन का भुगतान तो निश्चित ही बढ़ाया जाना चाहिए लेकिन उसे एकदम कई गुना कर देना भी ठीक नहीं है. यह विश्वविद्यालय शिक्षा और अनुसंधान का श्रेष्ठ केंद्र है. वहां से आजकल इसी तरह की खबरें आती रहती हैं. यह चिंता का विषय है.

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को