लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दुर्घटना के लिए सड़कों से अधिक वाहनधारकों को दोष देना जरूरी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: July 3, 2023 16:44 IST

जनता के लिए चलाए जाने वाले वाहनों को लेकर लापरवाही आम बात है, जिन पर परिवहन विभाग आंखें मूंद लेता है. यदि वाहनों के सड़क पर उतरने और समय पर जांच कराने में सख्ती लाई जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

Open in App

नागपुर से मुंबई के बीच वाया छत्रपति संभाजीनगर बना समृद्धि मार्ग लगातार दुर्घटनाओं के लिए चर्चा के केंद्र में है. अभी मार्ग का करीब छह सौ किलोमीटर का भाग तैयार हुआ है, लेकिन उसकी हर दुर्घटना की चर्चा मार्ग पर सवाल खड़े कर देती है. शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड़राजा क्षेत्र में हुए बस हादसे में पच्चीस लोगों ने जान गंवा दी. जिसके बाद सड़क से लेकर वाहन चालक और बस से लेकर वाहनों की गति पर सवाल उठ रहे हैं. 

नागपुर से मुंबई के बीच समृद्धि सड़क सीधी और वह अधिक गति से वाहनों को चलाने के लिए बनी है. उसकी आधिकारिक गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. इससे तय है कि वाहन धीमे नहीं चलेंगे और मार्ग पर वैसी व्यवस्था भी है. किंतु वाहन चालकों की नासमझी और अति उत्साह में बढ़ाई गति, जो अक्सर नियंत्रण के बाहर होती है, दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है. 

यूं देखा जाए तो हर राजमार्ग पर दुर्घटनाएं आम हैं और उनके अपने कारण हैं. लेकिन समृद्धि मार्ग की दुर्घटनाएं भी केवल हादसा नहीं, बल्कि राजनीति का साधन बन चुकी हैं. कोई किसानों की जमीन से जोड़ रहा, कोई सीधी सड़क क्यों बनाई, तो कोई कहता है कि खाली सड़क में नींद आ जाती है. किंतु ऐसा कोई राजनेता नहीं है, जो नए मार्ग का इस्तेमाल न करता हो. सभी शौक और आराम से अपने वाहनों को दौड़ाते हैं और वीडियो बना कर भी सोशल मीडिया पर डालते हैं. उस समय उन्हें न तो नींद आती है और न ही सड़क पर खामी नजर आती है. उस समय उन्हें उद्घाटन की जल्दबाजी और देरी भी नहीं दिखती है. 

स्पष्ट है कि राजनीति और दुर्घटनाएं बेमेल हैं. शनिवार की बस दुर्घटना में टायर फूटने की बात को किनारे कर सरकारी तौर पर चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है. हालांकि अब तक की दुर्घटनाओं में कारण वाहनों की गति, गलत जगह वाहन खड़े करने और वाहनों की तंदुरुस्ती ठीक न होना माने गए हैं. ये तीनों बातें हर मार्ग पर लागू हैं. मगर उन पर ध्यान नहीं दिया जाता है. 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहन, चाहे वे माल या यात्रियों के लिए उपयोग में लाए जाते हों, की जांच सही तरह से नहीं होती है और वे बताए नियमों का पालन नहीं करते हैं. देश में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हर दिन कुछ न कुछ सुधार हो रहा है. वाहनों में ब्रेक से लेकर अनेक प्रकार के परिवर्तन किए गए हैं. किंतु उनका इस्तेमाल और जांच हर स्तर पर नहीं हो रही है. 

जनता के लिए चलाए जाने वाले वाहनों को लेकर लापरवाही आम बात है, जिन पर परिवहन विभाग आंखें मूंद लेता है. यदि वाहनों के सड़क पर उतरने और समय पर जांच कराने में सख्ती लाई जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. फिलहाल तो चर्चाएं ही होती हैं, जो दुर्घटना के बाद ही सुनी जाती हैं. ऐसे में वाहनों की सुरक्षा की ठोस नीति होनी चाहिए, जो सुरक्षा को वास्तविकता में बदले और किसी की तो जवाबदेही तय करे.

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल