ब्लॉग: डिजिटल इंडिया मिशन की ओर अग्रसर भारत

By ऋषभ मिश्रा | Published: March 2, 2024 10:05 AM2024-03-02T10:05:58+5:302024-03-02T10:20:25+5:30

वर्तमान में भारत का आर्थिक रूपांतरण जिसे डिजिटलीकरण द्वारा महत्वपूर्ण रूप से गति प्रदान की गई है, यह न्यू इंडिया का एक और जगमगाता हुआ उदाहरण है, जो विकसित हो रहा है।

India moving towards Digital India Mission | ब्लॉग: डिजिटल इंडिया मिशन की ओर अग्रसर भारत

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsन्यू इंडिया के विचार ने सभी भारतीयों में बहुत अधिक आत्मविश्वास और आशावाद को प्रेरित कियाभारत का आर्थिक रूपांतरण जिसे डिजिटलीकरण द्वारा महत्वपूर्ण रूप से गति प्रदान की गईयह न्यू इंडिया का एक और जगमगाता हुआ उदाहरण है, जो विकसित हो रहा है

न्यू इंडिया के विचार ने हाल ही के वर्षों में सभी भारतीयों में बहुत अधिक आत्मविश्वास और आशावाद को प्रेरित किया है। जिसमें से वैश्विक और क्षेत्रीय राजनीतिक परिदृश्य में कई मुद्दों पर आत्मविश्वास पूर्ण स्वतंत्र रुख अपनाने की हमारी क्षमता,ओलंपिक सहित सभी खेलों में असाधारण प्रदर्शन दर्ज कराना, और चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर (विश्व के किसी भी देश के द्वारा पहली बार) कामयाबी के साथ चन्द्रयान उतारना जैसे कई महत्वपूर्ण आयामों में से कुछ एक हैं, जो हमें यह विश्वास करने का कारण देते हैं कि अंततः न्यू इंडिया उभर रहा है।

वर्तमान में भारत का आर्थिक रूपांतरण जिसे डिजिटलीकरण द्वारा महत्वपूर्ण रूप से गति प्रदान की गई है, यह न्यू इंडिया का एक और जगमगाता हुआ उदाहरण है, जो विकसित हो रहा है।

दुनिया भर के देशों और संगठनों में कोविड के कारण डिजिटल को अपनाने के लिए मजबूर होने से बहुत पहले ही वर्तमान सरकार ने डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजिटल वितरण मॉडल पर सक्रिय रूप से जोर दिया है। वस्तुतः डिजिटल इंडिया मिशन 2015 में शुरू किया गया था। और भारत सरकार ने न केवल सार्वजनिक कल्याण के लिए बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म और 'अवसंरचना का भारतीय समूह' (स्टैक) के निर्माण में भी क्रांति की शुरुआत की है। जो अर्थव्यवस्था के विभिन्न घटकों को लाभान्वित करते हुए विकास के लिए भी एक अनूठा मंच प्रदान करता है। 

डिजिटलीकरण कृषि, परिवहन, स्वास्थ्य, सेवा और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों को नए व्यवसाय मॉडल की ओर ले जा रहा है, जो सभी मौलिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। यह डिजिटलीकरण हमारी व्यवस्था में खामियों को दूर कर वितरण में अनियमितताओं को कम करता है और अर्थव्यवस्था के औपचारीकरण को सक्षम बनाता है।

जीएसटी के लिए बढ़ता पंजीकरण और जीएसटी संग्रहण में वृद्धि इसकी सफलता को परिलक्षित करता है। यह देखना उत्साहवर्धक है कि हमारे मजबूत डेवलपर समुदाय और आईटी सेवाओं की पारंपरिक ताकत के कारण भारतीय उद्यमी डिजिटल को अपनाने में अपने वैश्विक साथियों से काफी पीछे नहीं हैं।

वस्तुतः केवल कारोबारी जगत ही डिजिटल को नहीं अपना रहा है बल्कि भारतीय उपभोक्ता ने भी इसे उत्साहपूर्वक अपनाया है। 85 करोड़ इंटरनेट ग्राहकों, 63 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ता और 1.1 अरब मोबाइल ग्राहकों तथा 39.8 करोड़ सोशल मीडिया यूजर के साथ भारत में पहले से ही डिजिटल से जुड़ी आबादी है। डिजिलॉकर के 13.7 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। यूपीआई के 30 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता हैं और कोविन ने 1.1 अरब लोगों का पंजीकरण किया है।

Web Title: India moving towards Digital India Mission

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे