लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: लोकतंत्र में परिवारवादी परंपरा के निहितार्थ

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: February 24, 2024 13:09 IST

पीछे मुड़ कर देखें तो आधुनिक भारत में स्वतंत्रता संग्राम के चलते राजनीति का रिश्ता देश-सेवा और देश के लिए आत्मदान से जुड़ गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे राजनीति सेवा की जगह धन उगाही के व्यापार का रूप लेती गई और राजनेताओं की संपत्ति दिन-दूनी रात-चौगुनी बढ़ने लगीराजनेता के परिवार और परिजन भी राजनीति में अवांछित दखल देने लगेआज के भारतीय राजनैतिक परिदृश्य में खानदानी नेताओं की जमात बढ़ती ही जा रही है

पीछे मुड़ कर देखें तो आधुनिक भारत में स्वतंत्रता संग्राम के चलते राजनीति का रिश्ता देश-सेवा और देश के लिए आत्मदान से जुड़ गया था। इस पृष्ठभूमि के अंतर्गत राजनीति में आने वाले आदमी में निजी हित स्वार्थ से ऊपर उठ कर समाज के लिए समर्पण का भाव प्रमुख था। ‘सुराजी’ ऐसे ही होते थे। वे अपना खो कर सबका हो जाने की तैयारी से राजनीति में आते थे। स्वतंत्रता मिलने के साथ सरकार में भागीदारी ने राजनीति का चरित्र और उसका चेहरा-मोहरा बदलना शुरू किया।

देखते-देखते नेता नामक जीव की वेश-भूषा, रहन-सहन आदि में बदलाव शुरू हुआ और जीवन की राह तेजी से आभिजात्य की ओर मुड़ती गई। विधायक या सांसद राजपुरुष होने की ओर बढ़ने लगे। मंत्री होना राजसी ठाट-बाट का पर्याय सा हो गया। नेताओं का भी दरबार लगने लगा और वे प्रजा की सेवा से दूर होते चले गए। राजनीति सेवा की जगह धन उगाही के व्यापार का रूप लेती गई और राजनेताओं की संपत्ति दिन-दूनी रात-चौगुनी बढ़ने लगी।

इसी के साथ एक पक्ष और प्रबल होने लगा कि राजनेता के परिवार और परिजन भी राजनीति में अवांछित दखल देने लगे। जन-सेवा और लोक संग्रह से कोसों दूर ये नए नवेले अगली पीढ़ी के राजनेता ज्यादातर अपनी कर्मठ जन-सेवा की बदौलत नहीं बल्कि वंशधर होने के कारण उसमें शामिल होने लगे। अपने विश्वस्त की तलाश करते वरिष्ठ या ‘सीनियर’ राजनेताओं की आंखें घूम-फिर कर अपने बेटी-बेटे, पत्नी, भाई, भतीजे और नाते-रिश्तेदारों पर टिकने लगीं।

सच कहें तो राजनीति में भागीदारी उसके किरदारों को कुछ निजी या पारिवारिक पेशा, खेती-बारी, दुकानदारी या पुश्तैनी व्यापार जैसा लगने लगा। फलतः जब एक राजनेता अपना उत्तराधिकारी खोजने लगा तो उसे जनता भूल-बिसर गई और वह अक्सर जनता की ओर नहीं बल्कि अपने परिवार की ओर देखने लगा. कुछ को इसमें सफलता भी मिलने लगी।

आज के भारतीय राजनैतिक परिदृश्य में खानदानी नेताओं की जमात बढ़ती ही जा रही है। राजनैतिक दल पारिवारिक दल में रूपांतरित हो जाता है और सत्ता का बंटवारा किया जाता है. असंतुष्ट होने पर परिवार टूटने के तर्ज पर पार्टी टूटती है। यह एक अजीब बदलाव है जो जनतंत्र की मूल प्रकृति और चरित्र के उल्टा बैठता है।

जनतंत्र तो जन से चलता है, प्रजा में ही उसकी आत्मा बसती है और प्रजा-जन एक समान होते हैं परंतु नेताओं का प्रजा से न उभरना चिंताजनक हो रहा है। सारी लाज-हया छोड़ राजनीतिक वंशों का आधिपत्य बनाए रखने की घटनाएं राजनीति और लोकतंत्र दोनों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं कही जा सकतीं। लोकतंत्र के लिए वंशवाद खतरनाक है और राजनेताओं को इस पर विचार करना होगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos