लाइव न्यूज़ :

गौरीशंकर राजहंस का ब्लॉग: बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 05:52 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय ऐसा लगता था कि नेपाल और भारत के बीच कोई संधि हो जाएगी जिससे इन नदियों के उद्गम स्थान पर ही बांध बनाए जाएंगे. परंतु चीन के बहकावे पर नेपाल पीछे हट गया.

Open in App

प्रकृति की लीला भी अजीब है. आधा भारत सूखे से ग्रसित है और शेष आधे भारत में भयानक बाढ़ आ गई है. उत्तरी बिहार के अधिकतर भागों में दिन-रात बारिश हो रही है. साथ में नेपाल से निकलने वाली नदियां उत्तरी बिहार को तबाह कर रही हैं.

कई वर्ष पहले स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के अथक प्रयासों के कारण उत्तरी बिहार में अनेक तटबंध बनाए गए थे. लोगों ने श्रमदान करके चीन की देखादेखी भारत में भी मजबूत तटबंध बनाए थे और वर्षो तक उन तटबंधों के कारण उत्तरी बिहार की उफनती नदियों से रक्षा हुई थी. परंतु पिछले कुछ वर्षो से ये तटबंध बहुत कमजोर हो गए हैं और थोड़ी-सी बारिश से इनमें दरार आ जाती है. ऐसी भयावह स्थिति पिछले 50 वर्षो में पैदा नहीं हुई थी. 

पिछले अनेक वर्षो से यह प्रयास हुआ कि नेपाल से निकलने वाली नदियों पर उनके उद्गम स्थान पर ही बांध बनाए जाएं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय ऐसा लगता था कि नेपाल और भारत के बीच कोई संधि हो जाएगी जिससे इन नदियों के उद्गम स्थान पर ही बांध बनाए जाएंगे. परंतु चीन के बहकावे पर नेपाल पीछे हट गया.

नेपाल ने कहा कि इस तरह का जो बांध बनेगा उसका खर्च भारत डॉलर में दे. भारत ने कहा कि उसके पास इतना डॉलर नहीं है. भूटान में भी उसने जो बांध बनाया था जिससे बिजली पैदा हुई थी उसका खर्च दोनों देशों ने रुपए में बांटा था.

और भूटान में जब बिजली पैदा हुई तो उससे न केवल भूटान की जनता को फायदा हुआ बल्कि भारत के कई राज्यों की जनता भी लाभान्वित हुई. परंतु भूटान को सारी रकम रुपए में दी गई थी. नेपाल चीन के बहकावे पर इस तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ. अंत में समझौता हो नहीं सका और तब से आज तक दोनों देशों के लोग प्रलयंकारी बाढ़ से तबाह हो रहे हैं. 

बिहार की बाढ़ की समस्या अत्यंत भयावह है. अब जब भारत में नई सरकार आई है और नेपाल से संबंध सुधर रहे हैं तो एक बार फिर से यह प्रयास होना चाहिए कि नेपाल की नदियों को उनके उद्गम स्थानों पर ही बांधा जाए और उससे जो बिजली प्राप्त हो उसका लाभ दोनों देशों को मिले.

प्रयास करने से सब कुछ संभव हो सकता है. इसलिए अब जबकि पूरे संसार में इस बात की चर्चा हो रही है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, पड़ोसी देश नेपाल को भी वस्तुस्थिति को समझना होगा. इसी में दोनों देशों का कल्याण होगा. पूरी कोशिश होनी चाहिए कि शांतिपूर्ण माहौल में इस समस्या का समाधान हो.

टॅग्स :बाढ़बिहारमोदी सरकारनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?