लाइव न्यूज़ :

जनता की मांगों पर कैसा होना चाहिए सरकार का रवैया? विश्वनाथ सचदेव का ब्लॉग

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: December 3, 2020 14:12 IST

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि से देश की राजधानी दिल्ली में फरियाद लेकर आने वाले ये किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कृषि से संबंधित तीन कानून पारित किए हैं. सरकार का दावा है कि ये कानून किसानों को शोषण से मुक्त करने वाले हैं.

आपने भी देखा होगा वह दृश्य टीवी पर, जिसमें दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहा एक किसान एक सिपाही को पानी पिला रहा है- और शायद आपके ध्यान में भी आया हो कि यह सिपाही भी उनमें से एक था, जिन्होंने बीती रात इन किसान आंदोलनकारियों पर कड़कड़ाती सर्दी में ठंडे पानी के गोलों से बौछार की थी.

इस बौछार शब्द से अंदाज नहीं हो सकता कि ठंडे पानी की मार का मतलब क्या होता है. जिससे यह पानी डाला जाता है, अंग्रेजी में उसे ‘वाटर कैनन’ कहते हैं. वाटर कैनन अर्थात पानी की तोप. हां, एक तरीके से यह पानी से तोप के गोलों जैसा काम लेना ही है. तोप का गोला शरीर को नष्ट कर देता है, पानी गोलों से व्यक्ति के साहस को खत्म करने की कोशिश की जाती है.

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि से देश की राजधानी दिल्ली में फरियाद लेकर आने वाले ये किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इनकी मांगें कितनी सही हैं, कितनी गलत, इस पर विवाद हो सकता है. शायद बातचीत से कुछ समाधान निकल आए इस समस्या का. लेकिन मुद्दा सिर्फ विवादास्पद कृषि-कानून ही नहीं है, अब तो इस मुद्दे पर भी विचार होना जरूरी है कि जनता की मांगों को लेकर सरकार का रवैया कैसा होना चाहिए.

विचार का विषय यह भी होना चाहिए कि जनतांत्रिक व्यवस्था में जब जनता कुछ मांगें लेकर अपनी सरकार के समक्ष आए तो सरकार को उसमें सिर्फ षड्यंत्न ही क्यों दिखता है? देश के किसानों के हितों की चिंता करने का दावा करने वाली सरकार ने कृषि से संबंधित तीन कानून पारित किए हैं और सरकार का दावा है कि ये कानून किसानों को शोषण से मुक्त करने वाले हैं.

किसानों को लग रहा है कि ये नये कानून बाजार की परंपरागत व्यवस्था को बदल कर यह कुछ पूंजीपतियों के हितों को पूरा करने की कोई चाल है. ऐसे में, होना तो यह चाहिए था कि स्थिति को देखते हुए यह कानून बनाने से पहले देश की संसद में इस पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विस्तृत चर्चा होती, पर ऐसा हुआ नहीं.

जब इस कानून का विरोध हुआ तो इसे राजनीतिक विरोधियों का षड्यंत्न-निरूपित कर दिया गया. पंजाब के किसानों ने पहल की, दो महीने तक राज्य में आंदोलन चलता रहा. सरकार के कानों पर जूं भी नहीं रेंगी. तब किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया. इसे लेकर दिल्ली सरकार का रुख कुछ ऐसा रहा जैसे दिल्ली पर कोई हमला हो रहा है.

आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सिपहसालारों ने सारी ताकत लगा दी. पर इस सबके बावजूद हजारों की संख्या में किसान अपनी राजधानी की सीमा तक पहुंच ही गए. पर सीमा पर उन्हें इस तरह रोका गया जैसे दुश्मन फौजों को रोका जाता है.

पानी की तोपें, अश्रु गैस के गोले, लाठियां तो काम में लिए ही गए, रास्तों में अवरोध के लिए सड़कें खोद दी गईं, ताकि किसान आगे न बढ़ पाएं. स्थिति हाथ से निकलती देख सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव रखा, पर इसमें भी शर्ते लगा दीं. आंदोलनकारियों को शर्तो वाली वार्ता मंजूर नहीं थी, वे प्रधानमंत्नी को अपने मन की बात बताना चाहते थे. होना तो यह चाहिए था कि देश की सरकार आगे बढ़कर देशवासियों की परेशानी समझने की कोशिश करती, पर उसे इसमें अपनी हेठी लग रही थी!

बहरहाल, बातचीत शुरू हुई है. कोई नतीजा भी शायद निकले. पर देश के किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, वह बहुत कुछ सोचने के लिए बाध्य करता है.  यह पहली बार नहीं है कि जब प्रदर्शनकारियों पर अश्रुगैस के गोले छोड़े गए हैं अथवा ठंडा पानी डाला गया है.

अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करना जनतांत्रिक अधिकार है और जनता के इस अधिकार की रक्षा करना जनतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार का कर्तव्य है. यह बात कभी भी नहीं भुलाई जानी चाहिए कि प्रदर्शन के लिए विवश किए गए लोग भी देश के सम्मानित नागरिक हैं. उन्हें षड्यंत्नकारी, आतंकवादी या असामाजिक तत्व घोषित करके दमन का तरीका अपनाने का अधिकार प्राप्त कर लेना किसी भी जनतांत्रिक सरकार के लिए उचित नहीं माना जा सकता.

टॅग्स :भारत सरकारनरेन्द्र सिंह तोमरनरेंद्र मोदीकिसान विरोध प्रदर्शनपंजाबहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं