लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर रामकृष्ण कौशिक ने तैयार किया पहला संस्कृत-बल्गारिया शब्दकोष

By डॉ मौना कौशिक | Updated: March 8, 2019 18:26 IST

बल्गारिया में योग एवं आयुर्वेद के प्रचार प्रसार से इस शब्दकोष की महत्ता और बढ़ गयी है।

Open in App

बल्गारिया का सर्वप्रथम संस्कृत बल्ग़ारियाई  शब्दकोश। संस्कृत साहित्य के इतिहास पर सर्वप्रथम प्रकाश डाला गया है। संस्कृत वर्णमाला ,संस्कृत शब्दावली, संस्कृत वर्णमाला का बल्ग़ारियाई  स्वरुप  प्रस्तुत किया गया है। शब्दकोष का प्रयोग किस प्रकार किया  जाए, इस पर विस्तार से  लिखा गया है।

यह शब्दकोष  संस्कृत के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी तो है ही साथ ही  स्थानीय बल्गेरियाई संस्कृत प्रेमियों के लिए भी सहज रूप में इस भाषा को जानने और समझने का अवसर देता है। लगभग ११ ०० शब्द,जो ३७४ पृष्टों  समाहित हैं ,संस्कृत पाठकों के लिए इस भाषा की ओर प्रथम पायदान है।

बल्गारिया में योग एवं आयुर्वेद के प्रचार प्रसार से इस शब्दकोष की महत्ता और बढ़ गयी है। भारोपीय भाषा परिवार की एक महत्वपूर्ण भाषा होने के कारण  संस्कृत व बल्गारियाई शब्दों में गहन समानता है।

संस्कृत बल्ग़ारियाई  शब्दकोश  के लिए विभिन्न शब्दकोशों की सहायता ली गयी, मुख्य रूप से -संस्कृत - हिंदी -अंग्रेजी शब्दकोश  -श्री वामन आप्टे , संस्कृत -अंग्रेजी शब्दकोश  -  मोनिर विलियम्स , लैटिन शब्दकोश -किरिल एवं मेटोडीएस पुस्तकालय का प्रयोग किया गया।

भारतीय प्रकृति की समृद्धता को लैटिन शब्दों के द्वारा पाठकों तक पहुंचाया गया। उदाहरणार्थ अश्वत्थ को  स्थानीय भाषा में "स्वशतेन्नो स्मॉकीनोवो दरवो" के साथ ही लैटिन में भी लिखा गया है। 

व्याकरण ,दर्शन,ज्योतिष,नक्षत्र विज्ञान से सम्बंधित शब्दों के साथ साथ पशु -पक्षियों ,जीव -जंतुओं  से सम्बंधित  शब्द भी हैं । भारत की भौगोलिक,ऐतिहासिक ,सांस्कृतिक विरासत से जुड़े शब्द भी हैं । पौराणिक नायकों के विषय में भी यह शब्दकोश सहायता करता है । बल्गारिया में महाभारत ,रामायण एवं पंचतंत्र के अनुवाद लोकप्रिय हैं ,यह शब्दकोश पौराणिक नायकों के विषय में भी पाठकों की सहायता  करता है।

टॅग्स :पुस्तक समीक्षाकला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

विश्वकौन हैं डेविड स्जेले?,  किरण देसाई को हराकर 2025 का बुकर पुरस्कार जीता

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

भारतयुगपुरुष के रूप में मोदी की व्याख्या करती पुस्तक: 'भारत वर्ष की स्वर्णाभा: नरेंद्र मोदी'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे