लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: समाज की मानसिकता दर्शाती सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 4, 2024 11:20 IST

कई राज्यों में तो सार्वजनिक शौचालयों की हालत ऐसी रहती है कि उन्हें देखकर यह कहने का मन करता है कि धरती पर अगर कहीं नर्क है तो यहीं है! यहीं है!! यहीं है!!! महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग जैसी शानदार सड़कों के किनारे पेट्रोल पंपों या अन्य स्थानों पर स्थित सार्वजनिक शौचालय सुखद यात्रा को दुखद बना देते हैं।

Open in App

हेमधर शर्मा 

हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया था कि पेरिस में अपने आप साफ हो जाने वाले पब्लिक टॉयलेट किस तरह से काम करते हैं। वायरल वीडियो में दिखाया गया था कि टॉयलेट का दरवाजा अपने आप बंद होता है और फिर कमोड भी अपने आप अंदर चला जाता है। फिर फर्श पर अपने आप पानी निकलने लगता है, फर्श धुल जाती है और कुछ ही देर में सूख भी जाती है(इसके लिए शायद कोई मशीन फर्श के नीचे लगी हो) फिर कमोड बाहर आता है और दरवाजा खुल जाता है।

अगर हम अपने देश के सार्वजनिक शौचालयों से इसकी तुलना करें तो यह जादू के जैसा लगेगा। हालांकि हमारे देश में भी आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के राज्यों में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई काबिले तारीफ रहती है लेकिन अन्य अधिकांश राज्यों के बारे में यही बात नहीं कही जा सकती। कई राज्यों में तो सार्वजनिक शौचालयों की हालत ऐसी रहती है कि उन्हें देखकर यह कहने का मन करता है कि धरती पर अगर कहीं नर्क है तो यहीं है! यहीं है!! यहीं है!!! महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग जैसी शानदार सड़कों के किनारे पेट्रोल पंपों या अन्य स्थानों पर स्थित सार्वजनिक शौचालय सुखद यात्रा को दुखद बना देते हैं।

शौचालयों में व्याप्त गंदगी जहां हम यात्रियों की सफाई के प्रति उदासीनता को दर्शाती है, वहीं शौचालय की टूटी शीटें इसकी देखरेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की गवाही देती हैं। बहुत साल नहीं बीते, जब स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत घर-घर शौचालय बनने के पहले बहुत से लोग खुले मैदानों में ही दीर्घशंका निवृत्ति (शौच) के लिए जाते थे। तब गांवों में जाने वालों का स्वागत अक्सर गांव से निकलने वाली सड़क के दोनों तरफ फैली गंदगी ही करती थी।

अब ऐसा लगता है कि वही गंदगी वहां से उठकर सार्वजनिक शौचालयों में पसर गई है! दरअसल बचपन से हमें सिखाया ही नहीं जाता कि जिस तरह से हम अपने घर को साफ रखते हैं, बाहर भी वैसी ही सफाई रखना हमारी जिम्मेदारी होती है। नर्सरी स्कूलों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच हमने अपने बच्चों को ढाई-तीन साल की उम्र से ही स्कूल में डालना तो सीख लिया लेकिन बच्चों को सबसे पहले सिखाया क्या जाना चाहिए, इस पर ध्यान देना शायद भूल गए!

चीन, जापान जैसे देशों में बच्चों को सबसे पहले साफ-सफाई और सार्वजनिक व्यवहार की बातें सिखाई जाती हैं और हम नन्हें बच्चों को भी एबीसीडी रटाकर ही खुद को धन्य मान लेते हैं! इसमें कोई शक नहीं कि बाहर की सफाई का भीतर की सफाई अर्थात मन की सफाई पर भी असर पड़ता है और मन साफ न हो तो उसका असर हमारे सारे कामों पर पड़ता है। गांधीजी कहते थे कि ‘आपका शौचालय ड्राइंग रूम की तरह चमकता हुआ साफ होना चाहिए.’ क्या हम अपने बच्चों को यह सीख दे रहे हैं?

टॅग्स :Public HealthIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?