लाइव न्यूज़ :

पुण्य प्रसून वाजपेयी का ब्लॉगः इस लोकतंत्र में जनता का स्थान है कहां?

By पुण्य प्रसून बाजपेयी | Updated: December 10, 2019 06:58 IST

अब तो लोगों के अस्तित्व से खुला खिलावाड़ शुरू हो चुका है और जन आक्रोश न पनपे व संकट राजनीति पर न आए इसके लिए गाहे-बगाहे सभी नेता पार्टीलाइन छोड़ कर एक भी हो जाते हैं और जनता की परेशानियों के बीच जायके का मजा भी लेते हैं. तो आपको इसके लिए हाल ही की एक फोटो देखनी पड़ेगी.

Open in App

पुरानी दिल्ली में 43 मौतों का जिम्मेदार कोई नहीं है. हां, इस बार मौत की कीमत ज्यादा लगानी पड़ गई क्योंकि सौ दिन बाद ही तो दिल्ली में चुनाव हैं. केजरीवाल ने तय किया कि प्रति मौत 10 लाख की राहत देंगे. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तय किया कि प्रति मौत 5 लाख रुपए की राहत देंगे. तो प्रधानमंत्नी मोदी ने तय किया कि राहत कोष से प्रति मौत 2 लाख रुपए देंगे. फिर अगले बरस बिहार में भी तो चुनाव है और नीतीश कुमार बार-बार दिल्ली में भी बिहारियों के बीच अपने उम्मीदवार उतारने से परहेज नहीं करते तो उन्होंने भी 43 मौत पर प्रति बिहारी 2 लाख रु पए राहत देने का ऐलान कर दिया. तो पैसा जनता का. मौत जनता की. और जिम्मेदार कोई नहीं. तो फिर इस लोकतंत्न में हम आप हैं कहां?

अब तो लोगों के अस्तित्व से खुला खिलावाड़ शुरू हो चुका है और जन आक्रोश न पनपे व संकट राजनीति पर न आए इसके लिए गाहे-बगाहे सभी नेता पार्टीलाइन छोड़ कर एक भी हो जाते हैं और जनता की परेशानियों के बीच जायके का मजा भी लेते हैं. तो आपको इसके लिए हाल ही की एक फोटो देखनी पड़ेगी. तस्वीर में खाने की गोल मेज पर चारों तरफ सात नेता बैठे थे. जिसमें देश के गृह मंत्नी अमित शाह, रक्षा मंत्नी राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्नी मनमोहन सिंह, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के अलावा मेजबान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू थे.

और लोकतंत्न के इस खेल के भीतरी सच को समझने की स्थिति में कभी जनता को लाया नहीं गया कि आखिर राजनीतिक सत्ता सिंगल पार्टी के तौर पर ही क्यों रहती है. एक वक्त कांग्रेस की सत्ता थी तो बीजेपी के होने का कोई मतलब नहीं था. और अब बीजेपी की सत्ता है तो कांग्रेस के होने का कोई मतलब नहीं है. यानी एक वक्त कांग्रेस की सत्ता थी. अब बीजेपी की सत्ता है. विचारधारा तो सत्ता है लेकिन नीतियां भी कैसे 360 डिग्री में घूम चुकी हैं ये इससे भी समझ सकते हैं कि कभी कांग्रेस कारपोरेट के साथ खड़ी रही तो अब भाजपा का कारपोरेटीकरण हो चुका है और कांग्रेस उन मुद्दों को साथ ले चुकी है जिसे विपक्ष में रहते भाजपा उठाती थी. 

मसलन किसान-मजदूर-देसी इकोनॉमी का सवाल. तो फिर सत्ता परिवर्तन अगर नागरिकों के हालात नहीं बदलते तो सत्ता की नीतियों से जनता का गुस्सा विपक्ष को सत्ता तक पहुंचा देता है. और राजनीतिक दलों की विचारधारा सत्ता पाने के लिए ही है तो फिर अलग-अलग मुद्दों पर खून खौला देने वाली संसद या सड़क की बहस के बाद खाने की टेबल पर एक साथ बैठने की तस्वीर संदेश क्या देती होगी.

टॅग्स :दिल्लीअग्नि दुर्घटनाआम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र