लाइव न्यूज़ :

कानून के फायदे समझाने के बजाय, एमएसपी कानून से सरकार को नुकसान क्या है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 3, 2020 17:48 IST

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार विशेष सत्र बुलाकर नए कृषि कानूनों को रद्द कर दे वरना किसान दिल्ली ब्लॉक कर देंगे.

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के किसानों के अलावा पूरे देश के किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाए.किसान कानूनों में संशोधन चाहते हैं.

कृषि कानूनों के फायदे किसानों को समझाने के बजाय, एमएसपी कानून बनाने से सरकार को नुकसान क्या हो जाएगा, मोदी सरकार यह क्यों नहीं बता रही है?

खबर है कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार विशेष सत्र बुलाकर नए कृषि कानूनों को रद्द कर दे वरना किसान दिल्ली ब्लॉक कर देंगे. यही नहीं, किसानों का यह भी कहना है कि सरकार पंजाब के किसानों के अलावा पूरे देश के किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाए.

केन्द्र सरकार कुछ किसान संगठनों से बातचीत कर रही है और यह बातचीत गुरुवार को फिर होगी, लेकिन सरकार की नीति और नीयत को देखते हुए लगता नहीं है कि कोई ठोस समाधान निकल पाएगा. किसान कानूनों में संशोधन चाहते हैं, जबकि सरकार समझाने पर फोकस है.

जहां मोदी पक्ष की ओर से बार-बार यही सवाल किया जा रहा है कि- किसान प्रधानमंत्री पर भरोसा क्यों नहीं कर रहे हैं, वही किसानों का सीधा सवाल है कि प्रधानमंत्री एमएसपी पर जो कह रहे हैं, उसे कानून क्यों नहीं बना रहे हैं, लिखित में क्यों नहीं दे रहे हैं.

खबरों पर भरोसा किया जाए तो किसानों का कहना है कि- हमने निर्णय लिया है कि हमारे पंजाब के किसानों के अलावा पूरे देश के किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया जाए. हमने 5 तारीख को पूरे देश में मोदी सरकार का पुतला दहन करने का आह्वान किया है. पूरे देश में 5 तारीख को धरना देंगे. सात तारीख को खिलाडी और कलाकार, जिन्हें राष्ट्रीय अवार्ड मिले हैं, वे उन्हें वापस दे देंगे!

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शननरेन्द्र सिंह तोमरनरेंद्र मोदीभारत सरकारपंजाबहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं