लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: ड्रोन से पहुंच रहा पेंशन...ओडिशा के भलेश्वर पंचायत ने पेश की समाज कल्याण में तकनीक के उपयोग की अनूठी मिसाल

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 22, 2023 14:13 IST

किसी भी तकनीक का सदुपयोग-दुरुपयोग करना हमारे हाथों में ही है. ओडिशा के नवापाड़ा जिले के भलेश्वर पंचायत की सरपंच सरोज अग्रवाल ने ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है.

Open in App

अच्छे कामों के लिए किस तरह से अत्याधुनिक तकनीक का फायदा उठाया जा सकता है, ओडिशा के नवापाड़ा जिले के भलेश्वर पंचायत की सरपंच सरोज अग्रवाल ने इसकी मिसाल पेश की है. अपने पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भुटकपाड़ा में रहने वाले दिव्यांग हेताराम सतनामी को अपनी सरकारी पेंशन लेने के लिए हर महीने घने जंगल से होकर दो किमी की बेहद तकलीफदेह यात्रा करनी पड़ती थी. 

सरपंच ने इसके लिए ऑनलाइन एक ड्रोन खरीदा और उसकी मदद से हेताराम तक पेंशन पहुंचाई. शुरुआत में ड्रोन का उपयोग सैन्य दृष्टि से ही किया जाता था लेकिन अब यह जीवन के हर क्षेत्र को अपने वजूद से आसान बना रहा है, चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र हो, फिल्म निर्माण हो, फोटोग्राफी हो या अन्य कोई क्षेत्र. ड्रोन की मदद से आज औद्योगिक क्षेत्र में तो अनगिनत काम हो ही रहे हैं, खेती-बाड़ी में भी यह बहुत मददगार साबित हो रहा है. 

फसलों में रासायनिक खाद-कीटनाशकों के छिड़काव और आवारा पशुओं से फसल की रक्षा से लेकर, कीड़े-मकोड़ों से फसल को बचाने, खरपतवार पर निगरानी रखने जैसे अनेक कामों में ड्रोन आज किसानों की मदद कर रहा है. सरकार इसके लिए सब्सिडी भी दे रही है. लेकिन हकीकत यही है कि चुनिंदा किसान ही आज इस सुविधा का लाभ ले पा रहे हैं. इसका कारण आर्थिक अभाव के बजाय जानकारी जा जागरूकता का अभाव ज्यादा है. ग्रामपंचायतों को सरकार की ओर से जो फंड मिलता है, उससे वे चाहें तो आधुनिक तकनीकी का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा सकती हैं. 

भलेश्वर पंचायत की सरपंच सरोज अग्रवाल द्वारा उठाया गया कदम इसी का उदाहरण है. जरूरत सिर्फ इस बारे में जागरूकता फैलाने की है. ऐसा नहीं कि ड्रोन का दुरुपयोग कम हो रहा है. सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अवैध हथियार और ड्रग्स लेकर आने वाले ड्रोनों को हमारे जवानों ने सैकड़ों बार पकड़ा है, नष्ट किया है. युद्धों में तबाही मचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है. असामाजिक तत्व समाज विरोधी कार्यों के लिए इसकी मदद ले रहे हैं. लेकिन किसी भी तकनीक का सदुपयोग-दुरुपयोग करना हमारे हाथों में ही है. 

इसलिए हमें समाज की भलाई के लिए उसका अधिक से अधिक सदुपयोग करना चाहिए. भलेश्वर पंचायत की सरपंच से जो रास्ता दिखाया है, उसका पूरे देश को अनुसरण करना चाहिए और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर आम जनता की दिक्कतों को दूर करना चाहिए. 

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र