लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का नजरियाः आजादी के उद्देश्यों को पूरा करें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 15, 2018 14:07 IST

यह आजादी के बाद की यात्रा का सम्यक मूल्यांकन करने के साथ जो कुछ छूट गया या नहीं किया जा सका उसे पूरा करने का संकल्प लेने का भी दिवस होता है। इसका आधार क्या हो सकता है? 

Open in App

अवधेश कुमार

अंग्रेजों से आजाद हुए हमें 71 वर्ष हो गए। यह किसी देश की जीवन यात्र में छोटा समय नहीं होता। इस दौरान देश और दुनिया ने अनेक बदलाव देखे हैं। आजादी का महान दिवस निस्संदेह एक बड़ा उत्सव होता है। यह दिन आजादी के लिए संघर्ष करने वाले दीवानों को याद करने तथा उनसे प्रेरणा लेने का भी होता है। यह आजादी के बाद की यात्रा का सम्यक मूल्यांकन करने के साथ जो कुछ छूट गया या नहीं किया जा सका उसे पूरा करने का संकल्प लेने का भी दिवस होता है। इसका आधार क्या हो सकता है? 

जब हम आजादी के दीवानों को याद करते हैं तो वे केवल चेहरे नहीं विचार थे। यानी आजादी के बारे में उनके कुछ विचार थे जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। तो मूल बात यह है कि स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान हमारे उन मनीषियों ने जो सपने देखे, स्वतंत्रता का जो उद्देश्य घोषित किया वे पूरे हुए या पूरे होने की दिशा में हम संतोषजनक प्रगति कर पाए हैं? यह ऐसा प्रश्न है जिस पर हर भारतीय को मंथन करना चाहिए। 

निस्संदेह, यदि 15 अगस्त 1947 से तुलना करेंगे तो हमारी आर्थिक, सामरिक शक्ति बहुगुणित हुई है। 193 करोड़ के बजट से हम 24 लाख करोड़ से ज्यादा के बजट तक पहुंच गए हैं। एक समय गरीब और पिछड़ा भारत आज दुनिया का छठा सबसे अमीर और छठी अर्थव्यवस्था के आकार वाला देश बन गया है। निश्चय ही सामान्य अर्थो में यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय होना चाहिए। जो महाशक्तियां एक समय हमें हेय दृष्टि से देखती थीं आज हमसे समानता के आधार पर दोस्ती कर रही हैं, सामरिक साझेदारी कायम कर रही हैं। विश्व पटल पर भारत की बात को आज ध्यान से सुना जाता है। भारतीयों ने हर क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ा है। भारत इतना आगे बढ़ जाएगा इसकी कल्पना भी करने वाला कोई नहीं था। विन्स्टन चर्चिल ने तो भविष्यवाणी की थी कि आजादी मिलने के बाद भारत खंडित हो जाएगा, वह लोकतांत्रिक देश नहीं रह पाएगा। उसे भारत की क्षमता पर विश्वास ही नहीं था। वह उस मानसिकता का अंग्रेज प्रधानमंत्री था जो मानता था कि वे भारत को सभ्य बनाने के लिए उस पर शासन कर रहे हैं। उनके शासन में ही भारत की एकता बनी हुई है। आज भी ऐसे अंग्रेज हैं जो मानते हैं कि भारत को लोकतंत्र, आधुनिक प्रशासन, आधुनिक अर्थव्यवस्था सब उनकी देन है। अगर ऐसा ही है तो भारत के साथ ही उन्होंने एक और देश पाकिस्तान बना दिया था। उसका ढांचा भी वही था। वह क्यों नहीं भारत जैसा बन सका? वह आजादी के 24 साल बाद ही टूट गया और आज एक अराजक देश के रूप में दुनिया के लिए नासूर बनकर खड़ा है। ठीक इसके विपरीत पूरी दुनिया भारत को एक सफल संसदीय लोकतांत्रिक देश मानती है।   वास्तव में यह भारत की अंत:शक्ति थी जिसके बारे में महात्मा गांधी से लेकर हमारे सभी महान नेताओं को कोई शंका नहीं थी। वे आजादी को सिर्फ अंग्रेजी राज से मुक्ति नहीं मानते थे, बल्कि भारत को दुनिया के लिए प्रेरक और आदर्श देश बनाने का उनका सपना था। क्या हम आज आजादी के दिवस पर अपने पूर्वज नेताओं के सपनों को पूरा करने का संकल्प ले सकते हैं? आज हमें गांधीजी की एक बात जरूर याद करनी चाहिए। वे बार-बार कहते थे कि हमारी लड़ाई अंग्रेजों से नहीं है, अंग्रेजियत से है। यानी कुछ अंग्रेज यहां रह जाएं उससे समस्या नहीं, अंग्रेजियत का अंत होना चाहिए। अंग्रेजियत का अर्थ व्यापक था। क्या हम उस दिशा में नए सिरे से काम आरंभ कर सकते हैं? 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRepublic Day vs Independence Day: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या फर्क है, आसान भाषा में समझे

भारतVIDEO: बिहार के सीवान जिले के प्राथमिक विद्यालय सरसैया हिंदी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षक ने लगवाए बच्चों से ‘जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे

ज़रा हटकेछत्रपति संभाजीनगर में मांस पर बैन?, विरोध में एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने की बिरयानी पार्टी, 15 और 20 अगस्त को बूचड़खाना और मांस बेचने वाली दुकान बंद

भारतक्या है ‘सुदर्शन चक्र’?, इजराइल की ‘आयरन डोम ऑल-वेदर’ वायु रक्षा प्रणाली की तर्ज पर काम

कारोबारलो जी असर, सिर्फ दो कर स्लैब, सस्ते होंगे समान, जीएसटी को लेकर मोदी सरकार ने तैयार किया प्लान

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो