लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: सामूहिक एकजुटता की शुरुआत

By अवधेश कुमार | Updated: March 23, 2020 10:15 IST

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यकता संकल्प और संयम की है और प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने यही बताने की कोशिश की थी. जनता कर्फ्यू की सफलता ने बता दिया है कि संकल्प और संयम की आवश्यकता लोगों की समझ में आ गई.

Open in App

जनता कर्फ्यू के सफल होने को लेकर जिस किसी को भी थोड़ा संदेह रहा होगा उन्हें निश्चय ही भारत के आम लोगों की सोच और व्यवहार के बारे में अपना नजरिया बदलना होगा. शहरों को तो छोड़िए, गांवों तक में लोगों ने प्रधानमंत्नी की अपील का पालन करते हुए स्वयं को घरों में कैद रखकर कोरोना वायरस से लड़ने के देश के संकल्प तथा संयम का परिचय दिया है. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यकता संकल्प और संयम की है और प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने यही बताने की कोशिश की थी. जनता कर्फ्यू की सफलता ने बता दिया है कि संकल्प और संयम की आवश्यकता लोगों की समझ में आ गई.

लोगों के अंदर इस बात का संकल्प है कि हमें हर हाल में इस महामारी पर विजय पाना है और इसलिए अपने-आप पर नियंत्नण रखते हुए जब तक आवश्यकता हो घर में स्वयं के द्वारा कैद रखना तथा स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करते रहना है. देश के कुछ लोग ऐसा करें और कुछ न करें तो खतरा दूर नहीं हो सकता. जो नहीं करेंगे उनके संक्रमित होने और उनके द्वारा दूसरों के संक्रमित होने का खतरा भी बना रहेगा.

ऐसे में स्थिति नियंत्नण से बाहर हो सकती है जैसा अनेक देशों में हुआ है. निस्संदेह, हमारे यहां अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अन्य कई देशों की तुलना में कम है, लेकिन यह विस्फोटित नहीें होगा इसकी गारंटी नहीं. गारंटी के लिए हमें इसका इसी तरीके से सामना करना होगा. हर लड़ाई के अपने तरीके हैं. किसी लड़ाई में हम आमने-सामने आकर लड़ते हैं. इस लड़ाई में हमें अपने को सबसे अलग कर लेना है. यह सरकार की ओर से हो, इससे बेहतर है कि लोग स्वयं को ही पाबंदियों के जकड़ने में ले आएं.

लेकिन जनता कर्फ्यू को कोरोना के खिलाफ भारत की पहली सफल सामूहिक एकजुटता के रूप में ही देखना होगा. यह नहीं मान लेना चाहिए कि हमने एक दिन अपने को बंद रखा और हमारी जिम्मेवारी खत्म. आगे भी हमें इसी तरह का संयम दिखाना है. आगे का समय ज्यादा कष्ट और परेशानियां उठाने का हो सकता है. इसके लिए सबको तैयारी रखनी होगी.

टॅग्स :जनता कर्फ्यूकोरोना वायरसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष