लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेजोड़ पहल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 13, 2018 02:19 IST

दिल्ली की केजरीवाल सरकार आजकल कुछ ऐसा कर दिखाने पर तुल पड़ी है जैसा कि आज तक दुनिया की किसी भी सरकार ने करके नहीं दिखाया है।

Open in App

(वेदप्रताप वैदिक-वरिष्ठ पत्रकार)

दिल्ली की केजरीवाल सरकार आजकल कुछ ऐसा कर दिखाने पर तुल पड़ी है जैसा कि आज तक दुनिया की किसी भी सरकार ने करके नहीं दिखाया है। वह दिल्ली के नागरिकों को 40 प्रकार की सरकारी सेवाएं घर बैठे प्रदान करेगी। जैसे मोटर-चालन लाइसेंस, विवाह के प्रमाण पत्र आदि। इन छोटे-मोटे कामों के लिए नागरिकों को 8-8-10-10 घंटे लाइनों में लगे रहना पड़ता है और जब तक वे कर्मचारियों को रिश्वत न खिलाएं, उनका काम होता ही नहीं है।

 यह परेशानी दिल्ली में ही नहीं, भारत के हर गांव और शहर में है। नागरिक क्या करें? कहां जाएं? नेताओं के पास इतना वक्त नहीं कि इस तरह की शिकायतों के लिए वे अपना वक्त खराब करें। 2014 में ऐसा लगता था कि देश में नया दौर शुरू  होनेवाला है लेकिन हमारे नेताओं ने पिछले चार साल कुछ नहीं किया। अब ‘आप’ पार्टी की सरकार ने यह जबर्दस्त कदम उठाया है, जिसका अनुकरण केंद्र के साथ-साथ सभी राज्य सरकारों को भी करना चाहिए। ‘आप’ सरकार का यह काम तभी सफल होगा, जबकि रोज आनेवाले हजारों फोन-संदेशों पर तुरंत कार्रवाई हो।

जब तक दो-तीन हजार लोग इस काम पर नहीं लगाए जाएंगे, इसका सफल होना मुश्किल है। पहले दिन ही 21000 कॉल आ गए। हर दस्तावेज नागरिकों के घरों तक पहुंचाने की फीस सिर्फ 50 रु । है, जो कि बहुत कम है। इसे 100 रु । कर देने में कोई बुराई नहीं है। यदि केजरीवाल सरकार इस अभियान में सफल हो गई तो 2019 में वह दिल्ली ही नहीं, पूरे देश के लिए आशा की किरण बन जाएगी।  वह नेताओं को सिखाएगी कि कोई शासक सच्चा सेवक कैसे बन सकता है? 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनावः बीजेपी 483 से 937, कांग्रेस 55 से 95 और आप 27 से 4 सीट?, देखिए 2026 बनाम 2021 आंकड़े

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतन्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूटी?, केजरीवाल ने पत्र लिख कर कहा- महात्मा गांधी सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करूंगा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी

भारतBJP सरकार के तहत TMC के हर गुंडे को उनके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी

भारतसुवेंदु अधिकारी बोले- कोई हिंसा नहीं, कानून के तहत होगी कार्रवाई

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतBihar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल बनाए जा सकते हैं सम्राट कैबिनेट में मंत्री