लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: इंटरनेशनल लव का केमिकल लोचा...कुछ कहने-सुनने से पहले प्यार की केमिस्ट्री का फॉर्मूला तो समझ लीजिए

By विकास मिश्रा | Updated: August 4, 2023 15:24 IST

पाकिस्तान को यह कौन समझाए कि जंग में तुम हर बार पिटते हो, इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में  गोता लगाने को मजबूर होते हो, इस बार इंटरनेशनल मोहब्बत में भी मात खा गए.

Open in App

नसरुल्ला के परिवार वालों के साथ ही ज्यादातर पाकिस्तानियों को अंजू के पाकिस्तान पहुंचने से जरूर सुकून मिला होगा. वे इस बात से बहुत आगबबूला थे कि उनकी सीमा हैदर इश्क में पगला कर हिंदुस्तान पहुंच गई. सीमा के शौहर और आम आदमी की तो छोड़िए, पाकिस्तान के डाकू तक नाराज हो गए, जैसे उनकी खुद की महबूबा ने उन्हें दगा दे दिया हो! 

मैं सोच रहा हूं कि क्या सीमा को इस बात का पता था कि वहां के डाकू भी उसे इतनी शिद्दत से पसंद करते हैं? मान लीजिए उसे पता होता तो प्यार की भूखी सीमा क्या हिंदुस्तान आने के बजाय पाकिस्तान में ही डाकुओं के पास चली गई होती? ये बेसिरपैर के सवाल बेवजह  मेरा माथा मथ रहे हैं.  

अंजू का जिस शानदार तरीके से पाकिस्तान में स्वागत हुआ है उससे तो यही लगता है कि वे हिसाब बराबर का फॉर्मूला दिमाग में बिठा चुके हैं. लेकिन मेरे हिसाब से फॉर्मूला बराबर नहीं है! सीमा चार बच्चों को लेकर आई है. अंजू अपने बच्चों को हिंदुस्तान में ही छोड़ गई तो फायदे में कौन...? अपन...! कोई निरा अनपढ़ आदमी भी बता देगा कि हिंदुस्तान को पांच मिले और पाकिस्तान को केवल एक! नुकसान बड़ा है भाई!

अब पाकिस्तान को यह कौन समझाए कि जंग में तुम हर बार पिटते हो, इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में  गोता लगाने को मजबूर होते हो, इस बार इंटरनेशनल मोहब्बत में भी मात खा गए. हमारे एक मरियल छोरे सचिन भाई ने पाकिस्तानी धरती पर पबजी के हथियार से बड़ा दांव मार दिया. हुस्न की मलिका तो मिली ही, हैदर साहब की मेहनत के चार बच्चे भी अपने खाते में जमा कर लिए. 

वैसे सचिन भाई से बहुत से हिंदुस्तानी जलन का भाव भी रख रहे हैं. फेसबुक पर एक भाई ने तो अपनी तस्वीर के साथ सीमा के नाम लंबी-चौड़ी पोस्ट भी लिख डाली. लब्बोलुआब यह था कि हम मर गए थे क्या?

खैर, इस तरह की बतोलेबाजी चलती रहेगी. मुद्दे की बात है कि इस इंटरनेशनल लव का केमिकल लोचा क्या है? इंसान कोई पर्वत, नदिया और पवन के झोंके... तो है नहीं कि उसे सरहद न रोके! प्यार के लिए तो अपने मुल्क में ही कई सरहदें होती हैं. ये तो इंटरनेशनल लव यानी अंतरराष्ट्रीय प्रेम का मामला है. प्रेम परवान चढ़ चुका है. सरहद पीछे रह गई है. अब लोग बेवजह सवाल कर रहे हैं कि सीमा ने पाकिस्तान और नेपाल से लेकर भारत तक की सरहद को धोखा कैसे दिया? अरे भाई, उसके पास आशिकी नाम का सर्वश्रेष्ठ हथियार था! उन्मुक्त ऊर्जा थी.

चाहे मामला सीमा का हो या फिर अंजू का, दोनों ही मामलों में असली गुनहगार दिमाग के भीतर का केमिकल लोचा है. इस लोचे का जन्म प्राकृतिक रूप से होता है. विज्ञान ने हमें बता रखा है कि दिमाग में हाइपोथेलेमस नाम का एक अंग होता है. जब इसके भीतर डोपामाइन और नोरपाइनफेरिन नाम के दो न्यूरोट्रांसमीटरों की मात्र ज्यादा हो जाती है तभी आशिकी का यह लफड़ा होता है. 

आमतौर पर यह न्यूरोट्रांसमीटर स्त्री और पुरुष के बीच किसी भी तरह के संपर्क से हो सकता है. एक दूसरे की कोई बात अच्छी लगे तो हाइपोथेलेमस जाग जाता है. इससे डोपामाइन और फिर ऑक्सीटोसिन बढ़ता है. केमिकल लोचा और बढ़ता है. ये रसायन साथी को बांहों में भर लेने के लिए उतावला बना देता है. आग में घी का काम करता है वेसोप्रेसिन नाम का रसायन, जो अटूट बंधन में बंधने के लिए हदें पार कर जाने का जज्बा पैदा कर देता है. 

इसलिए हमें यह मान लेना चाहिए कि सीमा और अंजू का कोई दोष नहीं. दोषी ये सारे रसायन हैं जो दिमाग में खुराफात पैदा करते हैं. सीमा तो बहुत भोली है. सचिन भी बहुत भोला है. दोनों भोले-भाले हैं. सुना है भोली के चार पाकिस्तानी संस्करणों के बाद भोला के साथ पांचवां लेकिन हिंदुस्तानी संस्करण आने वाला है. ये भी तो केमिकल लोचा ही है...!

टॅग्स :पाकिस्तानPUBG
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस