लाइव न्यूज़ :

'राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे': इंसान रूपी भगवान को सलाम!

By विवेकानंद शांडिल | Updated: July 1, 2021 08:29 IST

करीब ढ़ेर साल से ज्यादा समय से देश और दुनिया भर के डॉक्टर एक - एक जान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है। अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में हर साल एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. विधान चंद्र राय को भी याद किया जाता है। कोरोना काल में डॉक्टर्स ने लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष किया है।

एक डॉक्टर और वैद्य भगवान का रूप होता है, वैसे तो हमारे यहां ये सदियों से माना जाता रहा है। लेकिन भीषण कोरोना महामारी में दुनियाभर के लोंगो ने इसे एहसास किया है। करीब ढ़ेर साल से ज्यादा समय से देश और दुनिया भर के डॉक्टर एक - एक जान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है। अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। उनके साथ - साथ उनके परिवार भी इस जोखिम को उठा रहे हैं। इस अदृश्य वायरस से मानवता की रक्षा करते करते देश - दुनिया के सैकड़ों डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से लोंगो को बचाते बचाते अपने प्राण त्यागे हैं। 

वीर जवानों की तरह कर रहे मानवता की रक्षा

इनका समर्पण भी देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों से कम नहीं है।कोरोना की पहली लहर के दौरान जब देश में पीपीई किट समेत अन्य संसाधनों का अभाव था तब भी हमारे डॉक्टर पीछे नहीं हटे वो लगातार मानवता की रक्षा में जुटे रहे। जैसे सीमा पर सैन्य संसाधनों के अभाव में भी सेना के जवान दुश्मनों से लोहा लेते रहे हैं।

जब जब महामारी का संकट आया, डॉक्टरों ने जीवन दांव पर लगाया

बीमारी नई ज़रूर है लेकिन मानवता की रक्षा में जुटे दुनियाभर के डॉक्टरों का ये इरादा नया नहीं है। दुनियाभर में जब जब इस तरह की महामारी आई है । डॉक्टरों ने अपने जीवन को दांव पर लगा मानवता की रक्षा की। चेचक, टीबी, स्वाइन फ्लू ऐसे कई महामारी उदाहरण है। ये वो दौर था जब स्वास्थ्य संसाधनों के मामले में आज के मुकाबले काफी अभाव था।

1 जुलाई को इसलिए मनाया जाता है  'राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे' 

डॉक्टरों के इसी त्याग और समर्पण भाव को लेकर भारत में हर साल 1 जुलाई को 'राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे' मनाया जाता है। इस दिन को महान स्वतंत्रता सेनानी व भारतरत्न डॉ.विधान चंद्र राय को भी याद किया जाता है। विधान चंद्र राय एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ - साथ एक अच्छे डॉक्टर भी थे। आजादी के बाद उन्होंने अपने जीवन को बतौर डॉक्टर मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। 

शक नहीं सम्मान के हकदार है डॉक्टर्स

आज महज कुछ मुट्ठी भर लोग जिनके पैसे कमाने की चाहत की वजह से ये पवित्र पेशा शक की निगाहों में है। लेकिन आज भी डॉक्टर्स हमारे लिए इस धरती पर देवतुल्य है। इंसान के भेष में भगवान का रूप है। कुछ मुट्ठी भर लोगों की वजह से हमें इन्हें शक की निगाहों से नहीं सम्मान के भाव से देखना चाहिये। उन्हें उनके त्याग और समर्पण का सम्मान किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :डॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यक्या आपने कभी कुत्ते को कंबल के नीचे, सोफे के पीछे या घर के पिछले हिस्से में खोदे गए गड्ढे में पसंदीदा खाना छुपाते हुए देखा है?, आखिर क्या है वजह

स्वास्थ्यDelhi Air Pollution: दिल्ली में हवा प्रदूषित, रहिए अलर्ट, गठिया रोगियों की संख्या में इजाफा, पारस और मैक्स हेल्थकेयर डॉक्टर दे रहे चेतावनी, जानिए कैसे करें बचाव

भारतRed Fort Blast: जांच के घेरे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फंडिंग, ED ने ओखला कार्यालय में की छापेमारी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्ट्रोक, हृदय, श्वसन, अल्जाइमर और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में तेजी से वृद्धि?, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, हर पल इस प्रकोप का असर?

स्वास्थ्यबचके रहना रे बाबा?, पुरुषों के फेफड़ों में महिलाओं की तुलना में वायु प्रदूषकों का जमाव ज्यादा, 5 वर्षों में किए गए अध्ययन में खुलासा

स्वास्थ्य‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज