लाइव न्यूज़ :

BLOG: इस आत्महत्या के पीछे कौन है? 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 3, 2018 10:07 IST

दिल्ली के एक परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। अमेरिका में सैकड़ों लोगों ने कुछ वर्ष पहले एक गुरु के कहने पर सामूहिक आत्महत्या की थी।

Open in App

लेखक- वेदप्रताप वैदिक

दिल्ली के एक परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। अमेरिका में सैकड़ों लोगों ने कुछ वर्ष पहले एक गुरु के कहने पर सामूहिक आत्महत्या की थी। यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का, कहना मुश्किल है। पुलिस खोज में लगी हुई है।

 लेकिन अभी तक जो प्रमाण मिले हैं, उनसे साफ लगता है कि यह मामला आत्महत्या का ही है। यदि यह हत्या का मामला होता तो उसी रात संतनगर की उस घनी बस्ती में हड़कंप मच जाता। पहले 11 लोगों की हत्या की जाती और फिर उन्हें छत से लटकाया जाता और सारे मुहल्ले में चूं भी नहीं होती, यह कैसे हो सकता है? शवों पर तलवार या गोली के निशान भी नहीं हैं। उस कमरे में जो डायरी मिली है, उससे भी यही संकेत मिलता है कि किसी तथाकथित तांत्रिक गुरु के चक्कर में फंसकर इस परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का निर्णय लिया।

अंधविश्वास की भी हद है! जीते जी मोक्ष दिलानेवाले बाबाओं की कमी नहीं है देश में. वे अपनी भक्तिनों के साथ व्यभिचार भी करते हैं और अपने भक्तों की संपत्तियां हड़प लेते हैं। इस भाटिया परिवार की संपन्नता, सज्जनता और संतुष्टि की पुष्टि भी सारे अड़ोसी-पड़ोसी कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में पुलिस को उस व्यक्ति की खोज करनी चाहिए, जिसने इस परिवार को मौत के कुएं में ढकेला है। उस व्यक्ति को तुरंत दंडित किया जाना चाहिए और प्रचारपूर्वक किया जाना चाहिए ताकि ढोंगी और धूर्त बाबाओं से समाज की रक्षा हो सके।

 इन धूर्तो के विरुद्ध देश में जबर्दस्त अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि सच्चे साधु-संतों का अपमान न हो. ऐसी दुखद घटनाओं की जिम्मेदारी उन लोगों पर कहीं ज्यादा आती है, जो बिना सोचे-समङो किसी भी बात पर विश्वास कर लेते हैं। मैं आम लोगों से कहता हूं कि आप जितनी शक की नजर से नेताओं को देखते हैं, उससे भी ज्यादा पैनी नजर से इन पाखंडी बाबाओं को देखा करें।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहैवान मालिक ने नौकरानी से रेप किया, उसकी आंखें फोड़ दीं और फिर फांसी पर लटकाकर मार डाला, जबलपुर में खौफनाक वारदात

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारतबिहार के अररिया जिले में एकतरफा इश्क में पागल युवक ने अपनी ही पड़ोस की नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

भारतमुंबई में परिवार की मौत का रहस्य और गहराया, FSL को तरबूज में चूहे का ज़हर मिला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

क्राइम अलर्टबिहार: सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग लड़की न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में शासन-प्रशासन के नाक के नीचे 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो दिनों तक दिया गया साथ दिया गया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम